Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

भारत ने ग्रीस और रूस से की अहम वार्ता, रक्षा संबंधों को विस्तार देने पर फोकस

India ने ग्रीस और रूस से की अहम वार्ता, रक्षा संबंधों को विस्तार देने पर फोकस

New Delhi, 16 अक्टूबर . India ने ग्रीस और रूस के साथ रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है. रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने ग्रीस के शीर्ष सैन्य अधिकारी के साथ सैन्य सहयोग और रक्षा उद्योग में साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की.

वहीं, India दौरे पर आए रूस के मॉस्को सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल इगोर अनातोलेविच सेरित्स्की ने New Delhi स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने थल सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन के साथ द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को विस्तार देने पर विचार-विमर्श भी किया.

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने ग्रीस के राष्ट्रीय रक्षा जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल दिमित्रियोस से मुलाकात की. इस दौरान दोनों पक्षों ने सैन्य संबंधों को मजबूत करने और साझा रणनीतिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. बैठक में India और ग्रीस के बीच रणनीतिक हितों में बढ़ती समानता पर जोर दिया गया. दोनों पक्षों ने माना कि रक्षा सहयोग को नई दिशा देने के लिए नियमित संवाद और सैन्य संपर्क आवश्यक हैं. इसके लिए दोनों देशों के रक्षा बलों के बीच तकनीकी स्तर पर बातचीत और आदान-प्रदान बढ़ाने पर जोर दिया गया. चर्चा में रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग को भी प्रमुखता दी गई.

दोनों देशों ने साझा हितों वाले क्षेत्रों में रक्षा औद्योगिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की आवश्यकता रेखांकित की. इस पहल का उद्देश्य India और ग्रीस के बीच रक्षा सहयोग को अधिक व्यापक बनाना और आपसी रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना है.

India और रूस के सैन्य संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के बीच रूसी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल इगोर अनातोलेविच सेरित्स्की India के दौरे पर हैं.

अपने दौरे में उन्होंने New Delhi स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रूसी सैन्य अधिकारी ने New Delhi के मानेकशॉ केंद्र में थल सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन से मुलाकात की.

दोनों सैन्य अधिकारियों के बीच व्यापक मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में India और रूस के बीच द्विपक्षीय सैन्य संपर्क बढ़ाने तथा आपसी हितों के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर तलाशने पर ध्यान केंद्रित किया गया. दोनों पक्षों ने सैन्य संबंधों को और प्रभावी बनाने के लिए सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया.

गौरतलब है कि India और रूस के बीच लंबे समय से रक्षा सहयोग रहा है. अभी भी दोनों देशों की नौसेना एक संयुक्त युद्धाभ्यास कर रही हैं. India और रूस के बीच संयुक्त नौसैनिक अभ्यास इंद्र का समुद्री चरण शुरू होने जा रहा है. रूस में हो रहे इस अभ्यास के समुद्री चरण की तैयारियां पूरी हो गई हैं.

यह अभ्यास 18 अक्टूबर तक जारी रहेगा. इसके लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि और रूसी नौसेना के युद्धपोत अल्दार त्सिदेनझापोव की संचालन टीमों के बीच योजना सम्मेलन आयोजित किया गया. इसमें रूसी बेड़े के वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया.

–

जीसीबी/एएसएच

Share