
नागोया, 20 सितंबर . राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने पर India और जापान के बीच एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा, जिसको लेकर जापान में India की राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक ने से बातचीत की.
से बातचीत करते हुए जापान में India की राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक ने बताया कि सानो शहर में होने वाला भारत-जापान क्रिकेट मैच दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के जश्न की शुरुआत करेगा. दोनों देशों के बीच यह मुकाबला 22 सितंबर को तोचिगी के सानो शहर में खेला जाएगा और चल रहे आइची-नागोया एशियाई खेलों के बीच यह एक अहम खेल आयोजन होगा.
नगमा मोहम्मद मलिक ने को बताया, “यह India और जापान के बीच द्विपक्षीय कैलेंडर में एक अहम आयोजन है. 22 तारीख को होने वाला क्रिकेट मैच India और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के जश्न की शुरुआत करेगा. हम इसी का जश्न मना रहे हैं. यह पहला आयोजन है और हमारे दोनों प्रधानमंत्रियों ने कुछ महीने पहले ही इस पर सहमति जताई थी.”
यह मैच नागोया में बने नए क्रिकेट स्टेडियम के बजाय सानो में खेला जाएगा, क्योंकि नागोया वाला स्टेडियम एशियाई खेलों के लिए इस्तेमाल हो रहा है. मलिक ने बताया कि नागोया की पिच एशियाई खेलों में हिस्सा ले रही टीमों के इस्तेमाल में रहेगी. उन्होंने कहा, “इसलिए हम इसे सानो शहर में आयोजित करेंगे, यहां नहीं, क्योंकि यहां एशियाई खेलों के लिए ही क्रिकेट पिच बनाई गई थी. और वह पिच एशियाई खेलों में खेलने वाली टीमों के इस्तेमाल में रहेगी. इसलिए सानो शहर में एक और पुरानी पिच है.”
हालांकि इस मैच को दोस्ताना मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन मलिक ने कहा कि इसका महत्व क्रिकेट के मैदान से कहीं ज्यादा है, क्योंकि यह मुकाबला भारत-जापान संबंधों के व्यापक जश्न का हिस्सा है.
उन्होंने आगे कहा, “इसलिए हम इसे 22 तारीख को वहीं आयोजित करेंगे. यह बहुत अच्छा लग रहा है. यह द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक अहम आयोजन है.”
राजदूत ने मैच को लेकर लोगों के उत्साह का भी जिक्र किया और बताया कि टिकट बिक चुके हैं और India व दुनिया भर से समर्थकों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है. उन्होंने ने कहा, “मुझे उम्मीद है, यानी जहां तक मुझे पता है, टिकट बिक चुके हैं. इसलिए लोग मैच देखने के लिए अपने देश और विदेशों की अन्य जगहों से भी आए हैं.”
उन्हें जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय से भी जबरदस्त समर्थन की उम्मीद है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय के कई सदस्य भी सानो शहर में मौजूद रहेंगे.”
–
एसडी/पीएम