
देहरादून, 20 सितंबर . उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में Sunday सुबह सीमेंट से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद देहरादून-आशारोड़ी हाईवे पर लंबा जाम लग गया.
जानकारी के मुताबिक हादसा Sunday सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच का है. सीमेंट से लदा ट्रक आशारोड़ी की तरफ से देहरादून की ओर आ रहा था. बताया जा रहा है कि मोहब्बेवाला ढाल पर पहुंचते ही ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया. चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क पर ही पलट गया.
इसी दौरान उसी रास्ते से गुजर रहा एक बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया. सीमेंट के बोरों से लदे भारी ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक अन्य व्यक्ति भी इस हादसे में घायल हो गया, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली और क्लेमेनटाउन थाने की Police मौके पर पहुंची. Police ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया. सड़क पर पलटे ट्रक को क्रेन की मदद से हटाने का प्रयास किया जा रहा है. ट्रक में लदे सीमेंट के बोरे सड़क पर बिखर गए, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया.
हादसे के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. Police ने मौके पर यातायात व्यवस्था को संभाला और वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा. करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही.
Police ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है. Police मृतक की पहचान करने में जुटी है. वहीं घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि ढाल पर ब्रेक फेल होने या ओवरलोडिंग के कारण ट्रक अनियंत्रित हुआ. हालांकि हादसे के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा. Police ट्रक चालक की तलाश कर रही है, जो हादसे के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है. Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
–
एसएके/पीएम