भारत को विकसित देशों की श्रेणी में ले जा रहे प्रधानमंत्री मोदी: सीएम चंद्रबाबू नायडू

अमरावती, 17 सितंबर . आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू ने Thursday को कहा कि Prime Minister Narendra Modi India को विकसित देशों की श्रेणी में ले जाने के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी का मानना है कि लोगों की सेवा ही राष्ट्र की सेवा है.

Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वाराणसी में आयोजित वाराणसी-वडनगर सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र Government की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का जिक्र किया.

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की ओर से जारी बयान के अनुसार, चंद्रबाबू नायडू ने काशी को Prime Minister मोदी की कर्मभूमि बताया. उन्होंने कहा कि पीएम Narendra Modi वाराणसी से तीन बार Lok Sabha के लिए चुने गए हैं. काशी ने केवल वाराणसी के लिए एक नेता नहीं चुना, बल्कि देश को एक नेता दिया है.

अपने भाषण की शुरुआत हिंदी के कुछ शब्दों से करते हुए नायडू ने कहा कि देश बदल रहा है और लगातार प्रगति कर रहा है.

उन्होंने दावा किया कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं, जबकि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन और अमृत जैसी योजनाओं के जरिए चार करोड़ परिवारों तक पेयजल की सुविधाएं पहुंचाई गई हैं.

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पीएम किसान योजना से 11 करोड़ किसानों को लाभ मिल रहा है और सहायता राशि बिना किसी बिचौलिए के सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाई जा रही है.

उन्होंने कहा कि जब दुनिया के कई देश अलग-अलग संकटों का सामना कर रहे थे, तब Prime Minister मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों के हितों की रक्षा करते हुए देश को मजबूत नेतृत्व दिया.

कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा कि Prime Minister मोदी ने देश में 200 करोड़ कोविड वैक्सीन खुराक के उत्पादन को प्रोत्साहित किया. उन्होंने दावा किया कि India ने 101 देशों को मुफ्त में कोविड वैक्सीन उपलब्ध कराकर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई.

नायडू ने कहा कि आत्मनिर्भर India जैसी नीतियों ने ‘मेक इन इंडिया’ की अवधारणा को मजबूत किया है. India पहले रक्षा उपकरणों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर था, लेकिन अब देश रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने अंतरिक्ष, ड्रोन, क्वांटम टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर और रोबोटिक्स जैसी उभरती तकनीकों के महत्व को समझते हुए युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने पर जोर दिया है.

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पहले युवा मुख्य रूप से रोजगार पाने पर निर्भर रहते थे, लेकिन आज India में 2.20 लाख स्टार्टअप हैं, जिनके जरिए युवा नौकरी मांगने वाले के बजाय रोजगार देने वाले बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम वाले देशों में India तीसरे स्थान पर है.

महिला कल्याण और सशक्तिकरण के लिए Prime Minister की पहल की प्रशंसा करते हुए नायडू ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लखपति दीदी, उज्ज्वला और मुद्रा योजना का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी आर्थिक भागीदारी को मजबूत कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि विधायिकाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा.

Chief Minister नायडू ने कहा कि India एक मजबूत वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है. उन्होंने सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के संदर्भ में ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख किया और इसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बधाई दी.

नक्सलवाद से मुकाबले के अपने अनुभव का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा कि देश ने नक्सलवाद और माओवाद को खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है.

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही लोगों की आकांक्षा पूरी हुई है.

उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश Government भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर बनाना चाहती है. इसके लिए नायडू ने उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ से 10 एकड़ जमीन आवंटित करने की अपील की.

वाराणसी-वडनगर सेवा यात्रा को सेवा संकल्प अभियान के तहत शुरू किया गया है. यह Prime Minister मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को उनके जन्मस्थान वडनगर से जोड़ती है.

इससे पहले चंद्रबाबू नायडू ने Union Minister राजनाथ सिंह, चिराग पासवान और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment