
Mumbai , 13 अक्टूबर . शिवसेना नेता शायना एनसी ने Tuesday को कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने केरल कांग्रेस द्वारा India के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को हटाने को लेकर की गई पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस पर देश की संस्थाओं पर सवाल उठाकर India की छवि खराब करने के लिए विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है.
शायना एनसी ने कहा, “केरल कांग्रेस ने पोस्ट किया था कि आपको सीजेआई को हटाना चाहिए और फिर उस पोस्ट को डिलीट कर दिया. मुझे लगता है कि इस पर सफाई की जरूरत है. क्योंकि इस तरह के भड़काऊ बयान से पता चलता है कि विदेशी ताकतें कांग्रेस पार्टी पर असर डाल रही हैं ताकि India को अस्थिर किया जा सके.”
उन्होंने आगे कहा, “आप Supreme Court पर सवाल उठाते हैं, आप चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं, आप Prime Minister पर सवाल उठाते हैं, आप हमारी सभी जांच एजेंसियों पर सवाल उठाते हैं, आप संविधान पर सवाल उठाते हैं. जाहिर है, कुछ लोग India को अस्थिर करना चाहते हैं और कांग्रेस पार्टी का इस्तेमाल एक मोहरे के तौर पर कर रहे हैं.”
राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए शायना एनसी ने कहा, “India के लिए आपकी खतरनाक राजनीति शक के घेरे में है. हो सकता है कि इसमें किसी डबल एजेंट की भूमिका हो. हो सकता है कि कोई ऐसा गुट हो जो India को अस्थिर करना चाहता हो, और एक कमजोर और अस्थिर India सिर्फ हमारे विरोधियों के फायदे में है.”
शायना एनसी ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India एक ग्लोबल इकोनॉमी के तौर पर मजबूत हुआ है, लेकिन विपक्ष नकारात्मक नैरेटिव बनाकर देश की तरक्की को नुकसान पहुंचा रहा है. उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी कि जब भी चुनाव आयोग या किसी संस्था पर सवाल उठाएं तो वेरिफाइड जानकारी के साथ उठाएं, वरना यह बिना सबूत की बात होगी.
धर्म और राजनीति को लेकर भी शायना एनसी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भगवान शिव की बात करते हैं लेकिन कभी अयोध्या नहीं गए. जब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया तब भी वे मौजूद नहीं थे.उन्होंने कहा, “अब वक्त आ गया है कि वो बताएं कि उनका विश्वास क्या है, क्योंकि वो शिव भगवान का इस्तेमाल अपनी राजनीति के लिए करते हैं. यह कांग्रेस पार्टी को शोभा नहीं देता.”
वहीं आमिर खान के भांजे की नागरिकता पर किरीट सोमैया द्वारा सवाल उठाए जाने के मामले में शायना एनसी ने कहा कि इसमें कोई Political एजेंडा नहीं है. अगर नागरिकता को लेकर सवाल उठता है तो Police जांच कर सकती है. यह देश हित और सुरक्षा के दृष्टिकोण से जरूरी है और जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.
–
पीआईएम/पीएम