
New Delhi, 3 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को रक्षा और सुरक्षा सहयोग को भारत-बेल्जियम संबंधों का “मुख्य स्तंभ” बताया और घोषणा की कि दोनों देश मिलिट्री एक्सचेंज और प्रशिक्षण सहयोग को बढ़ाने पर सहमत हुए हैं.
New Delhi में बेल्जियम के Prime Minister बार्ट डी वेवर के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्य, बाजार आधारित अर्थव्यवस्था और लोगों के बीच मजबूत संबंध India और बेल्जियम को “स्वाभाविक साझेदार” बनाते हैं.
उन्होंने कहा, “रक्षा और सुरक्षा सहयोग हमारे संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ है. आज, हमने दोनों देशों के बीच मिलिट्री एक्सचेंज और प्रशिक्षण सहयोग को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है. हमारी Governmentों और रक्षा उद्योगों के बीच हुए समझौते रक्षा क्षेत्र में मिलकर विकास और उत्पादन के नए अवसर पैदा करेंगे. हम अपनी-अपनी एजेंसियों के बीच खुफिया जानकारी साझा करने और अपराध के खिलाफ सहयोग को भी और मजबूत करेंगे.”
Prime Minister ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले दशक में India और बेल्जियम के बीच साझेदारी ने उल्लेखनीय प्रगति की है और द्विपक्षीय सहयोग का दायरा पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़कर रक्षा और स्वच्छ ऊर्जा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों तक फैल गया है.
उन्होंने कहा कि India और बेल्जियम आधुनिक रक्षा उपकरणों, जैसे कि जोरावर टैंक, पर मिलकर काम कर रहे हैं और आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट्स में से एक को विकसित कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, “India और बेल्जियम के संबंधों की जड़ें इतिहास में गहरी है. पहले विश्व युद्ध में बेल्जियम में हजारों भारतीय सैनिकों का साहस और बलिदान हमारी साझा स्मृति का अहम हिस्सा है. आज लोकतांत्रिक मूल्य, बाजार अर्थव्यवस्था और लोगों के बीच आपसी गहरे संबंध हमें स्वाभाविक साझेदार बनाते हैं.”
India की आर्थिक वृद्धि की सराहना करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में जारी संघर्षों जैसे चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद India की अर्थव्यवस्था ने अपनी गति बनाए रखी है.
Prime Minister ने कहा, “आज, दुनिया बड़े उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है. दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष जारी हैं, जबकि अनिश्चितता फूड, फ्यूल और सप्लाई चेन जैसे हर क्षेत्र को प्रभावित कर रही है. इस चुनौतीपूर्ण माहौल में भी, India की अर्थव्यवस्था ने अपनी गति बनाए रखी है. India ने पिछली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की. आज, India की विकास गाथा दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोत बन रही है.”
जनवरी में India और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हस्ताक्षरित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बारे में बात की.
पीएम मोदी ने कहा, “इस वर्ष की शुरुआत में हमने ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया. विश्व की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्तियों के बीच यह अभूतपूर्व सहयोग वैश्विक स्थिरता, विकास और साझा समृद्धि को नई मजबूती देगा. India की निरंतर आर्थिक प्रगति और इस एग्रीमेंट ने हमारे आर्थिक संबंधों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं. आज हमने इन संभावनाओं को ठोस परिणामों में बदलने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं.”
Prime Minister ने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) के क्षेत्र में India और बेल्जियम के बीच हुए समझौते (एमओयू) से सस्टेनेबिलिटी (स्थिरता) पर दोनों देशों के सहयोग को नई गति मिलेगी.
–
केआर/