
आबिदजान, 24 सितंबर . कोटे डी आइवर में India के राजदूत रमेश बाबू लक्ष्मणन ने Thursday को आबिदजान में राजनयिक कोर के डीन मौरिसियो रुएडा बेल्ट्ज से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने संवाद, सहयोग और आपसी समझ को बढ़ावा देने में राजनयिक कोर की भूमिका पर चर्चा की.
भारतीय दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “राजदूत रमेश बाबू लक्ष्मणन ने आबिदजान में राजनयिक कोर के डीन मोनसिग्नोर मौरिसियो रुएडा बेल्ट्ज से मुलाकात की. इस बैठक में आपसी हितों के मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान करने और संवाद, सहयोग और समझ को बढ़ावा देने में राजनयिक कोर की भूमिका पर चर्चा करने का अवसर मिला.”
दूतावास ने आगे कहा, “भारतीय दूतावास आबिदजान में राजनयिक कोर के साथ निरंतर जुड़ाव और कोटे डी आइवर और व्यापक क्षेत्र के साथ India के राजनयिक और लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए तत्पर है.”
Wednesday को राजदूत लक्ष्मणन और पश्चिमी अफ्रीकी देश की विदेश मामलों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री नियाले काबा ने आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के रास्ते तलाशे.
भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा, “राजदूत रमेश बाबू लक्ष्मणन ने कोटे डी आइवर की विदेश मामलों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री नियाले काबा से शिष्टाचार भेंट की. उन्होंने आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और India और कोटे डी आइवर के बीच बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत व गहरा करने के रास्ते तलाशे.”
दूतावास ने आगे कहा, “यह सहयोग का विस्तार करने, और भी मजबूत भारत-कोटे डी आइवर साझेदारी बनाने की हमारी साझा प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि है.” इससे पहले अगस्त में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह पश्चिमी अफ्रीकी देश के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर कोटे डी आइवर गए थे. अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने President अलासाने वातारा से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी पर चर्चा की.
–
केके/डीकेपी