
New Delhi, 11 सितंबर . ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव और प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने दिल्ली के ओबेरॉय होटल में ईरान के President मसूद पेजेशकियान से प्रस्तावित मुलाकात को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि ईरानी दूतावास की ओर से उन्हें President से मुलाकात के लिए आमंत्रित किया गया है. अब्बास ने ईरानी President का India आगमन पर स्वागत करते हुए India और ईरान के बीच पुराने संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता जताई.
मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि वह ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव के तौर पर ईरानी President से मुलाकात करेंगे. India में President मसूद पेजेशकियान का स्वागत करना उनके लिए महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने ईरान के दिवंगत धार्मिक एवं Political नेताओं और संघर्ष में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करने की बात कही. उन्होंने ईरान में संघर्ष के दौरान मारे गए बच्चों और अन्य लोगों के प्रति भी श्रद्धांजलि व्यक्त करने की बात कही. साथ ही, अमेरिका और इजराइल की कार्रवाई को लेकर कड़ी आपत्ति जताई.
अब्बास ने कहा कि India और ईरान के बीच ऐतिहासिक और पुराने संबंध रहे हैं. दोनों देशों के बीच ये रिश्ते भविष्य में भी मजबूती के साथ जारी रहने चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि India और ईरान एक-दूसरे के साथ सहयोग बढ़ाएंगे.
ब्रिक्स सम्मेलन के जरिए India और ईरान के संबंधों को मिलने वाले संभावित लाभ पर मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि इससे दोनों देशों के रिश्तों को मजबूती मिल सकती है. ब्रिक्स में रूस और चीन जैसे प्रमुख देश शामिल हैं, जबकि सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की भागीदारी भी इसे व्यापक क्षेत्रीय महत्व देती है. उन्होंने India Government को ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी के लिए बधाई दी और ईरानी President के India दौरे का स्वागत किया. अब्बास ने दावा किया कि ऐसे बहुपक्षीय मंच India और ईरान समेत विभिन्न देशों के बीच संवाद और सहयोग बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं.
मौलाना यासूब अब्बास ने ईरानी President के India दौरे को मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि ईरान और पश्चिमी देशों के बीच जारी तनाव के बीच ईरानी President का India आना दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को दर्शाता है. ईरान के सामने मौजूदा परिस्थितियों में कई अंतरराष्ट्रीय चुनौतियां हैं, ऐसे समय में उसके President का India दौरा विशेष महत्व रखता है. अब्बास ने उम्मीद जताई कि India Government ईरानी President और उनके प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा और यात्रा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी.
अब्बास ने आगे कहा कि India और ईरान के बीच संबंध केवल मौजूदा परिस्थितियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संपर्क रहे हैं. वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में इन संबंधों को और मजबूत करने की जरूरत है. ईरानी President का India दौरा दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय संवाद का अवसर है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस दौरान India और ईरान के रिश्तों को आगे बढ़ाने तथा सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर भी चर्चा होगी.
–
पीएसके