भारत-आसियान ने आपदा प्रबंधन में एआई के सही इस्तेमाल पर जताई सहमति

New Delhi, 17 नवंबर . India और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) ने Tuesday को आपदा प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सुरक्षित, जिम्मेदार और नैतिक इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर सहमति जताई. इसमें आपदा जोखिम का आकलन, समय रहते चेतावनी देना और राहत और बचाव कार्यों के बेहतर समन्वय जैसे क्षेत्रों पर खास जोर दिया गया.
फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित 23वें ‘आसियान-India शिखर सम्मेलन’ के दौरान दोनों पक्षों ने आपदा तैयारी और प्रबंधन पर एक संयुक्त बयान अपनाया. इस दौरान आसियान सदस्य देशों के नेताओं, Prime Minister Narendra Modi और आसियान के महासचिव काओ किम होर्न ने भाग लिया.
संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष राष्ट्रीय कानूनों और नियमों के अनुरूप, आपदा जोखिम के आकलन, पूर्व चेतावनी और प्रतिक्रिया समन्वय के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और बिग डेटा एनालिटिक्स के सुरक्षित, जिम्मेदार और नैतिक उपयोग को बढ़ावा दिया जाए. साथ ही, आपदा-रोधी तकनीकों और बुनियादी ढांचे के मानकों पर आसियान सदस्य देशों और India के संबंधित अनुसंधान संस्थानों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित किया जाए.
India और आसियान ने आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के लिए संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति जताई है. इसके लिए आसियान, एएचए सेंटर, India के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) और अन्य संबंधित भारतीय एजेंसियों की क्षमता निर्माण योजनाओं का उपयोग किया जाएगा.
दोनों पक्षों ने आपदा प्रबंधन क्षेत्र के पेशेवरों के लिए छात्रवृत्ति और तकनीकी आदान-प्रदान कार्यक्रमों को भी समर्थन देने का फैसला किया है, जिससे विशेषज्ञता और अनुभव साझा किए जा सकें.
संयुक्त बयान के मुताबिक, आसियान आपदा प्रबंधन समिति (एसीडीएम) और India की संबंधित एजेंसियों को ऐसे ठोस कार्यक्रम तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है, जो 2026-2030 के आसियान-India कार्य योजना के तहत इस समझौते को जमीन पर लागू कर सकें. इसके साथ ही प्रगति की नियमित समीक्षा भी की जाएगी.
इससे पहले Prime Minister Narendra Modi ने अपने संबोधन में भारत-आसियान व्यापक रणनीतिक साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और दुनिया में शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल बनाए रखने के लिए मिलकर काम करना जरूरी है.
Prime Minister मोदी ने कहा कि India एक स्वतंत्र, खुला, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र का समर्थन करता है. उनका मानना है कि इस क्षेत्र का भविष्य प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सहयोग पर आधारित होना चाहिए.
उन्होंने कहा कि India आसियान की एकता और उसकी केंद्रीय भूमिका के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. साथ ही, ‘आसियान कम्युनिटी विजन 2045’ और ‘विकसित India 2047’ दोनों क्षेत्रों के लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करेंगे.
Prime Minister मोदी ने यह भी कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के इस दौर में India और आसियान के साझा मूल्य, समान वैश्विक सोच और गहरे सांस्कृतिक रिश्तों ने दोनों के संबंधों को नई मजबूती दी है. उन्होंने कहा कि India की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति ने भारत-आसियान संबंधों को नई गति दी है.
तकनीक के बढ़ते महत्व का जिक्र करते हुए Prime Minister मोदी ने कहा कि India और आसियान को केवल नई तकनीकों का उपयोग करने वाला नहीं बनना चाहिए, बल्कि उन्हें मिलकर नई तकनीकें विकसित करनी चाहिए. साथ ही दोनों पक्षों को अपने लोगों को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से प्रशिक्षित और कुशल बनाने के लिए साथ काम करना चाहिए.
–
एवाई/डीकेपी


