Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

भारतीय बल्लेबाजों ने बनाया सिक्स का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम

भारतीय बल्लेबाजों ने बनाया सिक्स का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम

हैमिल्टन, 1 नवंबर . India और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए. टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में कुल 11 छक्के लगाए.

भारतीय टीम ने इसके साथ ही साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 छक्के पूरे कर लिए हैं. टीम इंडिया यह मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी है.

इससे पहले, क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब तक कोई भी टीम एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के नहीं लगा सकी है. खास बात यह है कि साल 2026 में लगाए गए 400 में 142 छक्के भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाए हैं, जो एक कैलेंडर ईयर में एक टीम के खिलाफ लगाए गए सबसे ज्यादा सिक्स भी हैं.

साल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में India के बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रिया की टीम है, जिसने इस साल खेले 24 मैचों में कुल 224 छक्के लगाए हैं. वहीं, भारतीय टीम ने 40 टी20 मैचों में 400 छक्के लगाए हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज मौजूद है, जिसने 2026 में खेले 21 मुकाबलों में अब तक 224 सिक्स लगाए हैं.

टीम इंडिया की तरफ से इस साल बतौर बल्लेबाज सर्वाधिक छक्के अभिषेक शर्मा ने लगाए हैं. वह 2026 में 86 छक्के लगा चुके हैं, जबकि ईशान किशन 60 सिक्स के साथ सूची में दूसरे नंबर पर काबिज हैं. संजू सैमसन के बल्ले से इस साल 50 छक्के आए हैं और वह तीसरे नंबर पर हैं.

पांचवें टी20 में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि संजू सैमसन भी 4 रन ही बना सके.

हालांकि, इसके बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 93 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई. ईशान ने 32 गेंदों में 61 रन बनाए, तो श्रेयस अय्यर ने 23 गेंदों में 50 रनों का योगदान दिया. नमन धीर ने 23 गेंदों में 33 रन बनाए और नीतीश कुमार रेड्डी ने 17 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए. न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में एडम मिल्ने ने 4 ओवर में 19 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए.

–

एसएम/एबीएम

Share