
मोकी (चीन), 13 सितंबर . India की जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने Sunday को मोकी ट्रेनिंग बेस पर खेले गए फाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया.
भारतीय पुरुष टीम ने लगातार चौथी बार यह महाद्वीपीय खिताब जीता और एफआईएच जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई किया. एशियाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम का दबदबा रहा. India के लिए अजीत यादव, अनमोल एक्का, प्रभदीप सिंह और आशु मौर्य ने गोल किए, जबकि कोरियाई टीम के लिए एकमात्र गोल ली मिनह्योक ने किया.
यादव ने 9वें मिनट में India के लिए पहला गोल किया, जिसके बाद एक्का ने 13वें मिनट में गोल करके India की बढ़त को दोगुना कर दिया. पहले क्वार्टर के अंत तक India 2-0 से आगे हो गया. प्रभदीप ने 21वें मिनट में India के लिए तीसरा गोल किया. India ने अपना दबदबा बनाए रखा और हाफ-टाइम ब्रेक तक कोरियाई टीम पर 3-0 की बड़ी बढ़त बना ली.
साल 2000 की चैंपियन टीम को वापसी के लिए कुछ खास करने की जरूरत थी, लेकिन वे वापसी करने में नाकाम रहे. मौर्य ने 50वें मिनट में India के लिए एक और गोल करके टीम की बढ़त को 4-0 कर दिया. इसके बाद मिनह्योक ने 54वें मिनट में कोरियाई टीम के लिए गोल किया, लेकिन उनका यह एकमात्र गोल कोई खास असर नहीं डाल सका और India ने 4-1 से मुकाबला जीतकर छठी बार यह महाद्वीपीय खिताब अपने नाम किया.
India ने अब लगातार चौथी बार जूनियर हॉकी एशिया कप जीता है और लगातार तीन खिताब जीतने के मामले में Pakistan के साथ बराबरी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस हालिया जीत से पहले भारतीय टीम ने 2015, 2023 और 2024 में खिताब जीते थे. India पहले से ही इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम रही है. Pakistan इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, जिसने 1988 से 1996 के बीच तीन खिताब जीते थे. कोरिया ने 2000 में एक बार ट्रॉफी को अपने नाम किया था, जबकि मलेशिया ने 2012 में खिताब जीता था.
–
एसएम/