Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

भारतीय दूत ने गुयाना के राष्ट्रपति को अपना परिचय पत्र सौंपा, संबंध मजबूत करने पर दिया जोर

भारतीय दूत ने गुयाना के President को अपना परिचय पत्र सौंपा, संबंध मजबूत करने पर दिया जोर

जॉर्जटाउन, 21 अक्टूबर . India के उच्चायुक्त चिन्मय नाइक ने एक आधिकारिक समारोह में गुयाना के President इरफान अली को अपना परिचय पत्र सौंपा.

बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने India और गुयाना के बीच बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया.

गुयाना में भारतीय उच्चायोग ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उच्चायुक्त चिन्मय नाइक ने आज राजधानी जॉर्जटाउन में गुयाना के President डॉ. मोहम्मद इरफान अली को अपना परिचय पत्र सौंपा. दोनों के बीच बातचीत हुई जिसमें India और गुयाना के बीच बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया गया, साथ ही कई क्षेत्रों में मौजूद अपार संभावनाओं का लाभ उठाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया.”

विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा अगस्त में गुयाना दौरे पर गए थे. उन्होंने वहां देश की आजादी की 60वीं वर्षगांठ और भारत-गुयाना राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे होने के जश्न में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया था.

विदेश राज्य मंत्री मार्गेरिटा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “गुयाना की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ और भारत-गुयाना राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे होने के जश्न में शामिल होना सम्मान की बात है. चूंकि गुयाना स्वतंत्रता, गरिमा और न्याय जैसे स्थायी मूल्यों का जश्न मना रहा है, ऐसे में India एक भरोसेमंद और भविष्योन्मुखी साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है.”

उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग, जो साझा इतिहास और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, डिजिटल नवाचार, क्षमता निर्माण और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहा है.

उन्होंने कहा, “हम अपने लोगों के लाभ के लिए भारत-गुयाना संबंधों को और मजबूत करने की उम्मीद करते हैं.”

जून में, गुयाना के President इरफान अली ने Prime Minister Narendra Modi को India के इतिहास में सबसे लंबे समय तक Government प्रमुख के रूप में रहने पर बधाई दी थी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India ने वैश्विक स्तर पर अपनी आवाज मजबूत की है और देश के भीतर विकास की दिशा में साहसिक कदम उठाए हैं.

–

केआर/

Share