Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

भारतीय कंपनियां कारोबार वृद्धि के लिए तेजी से एआई और डिजिटल मॉडल में कर रहीं निवेश

भारतीय कंपनियां कारोबार वृद्धि के लिए तेजी से एआई और डिजिटल मॉडल में कर रहीं निवेश

New Delhi, 20 नवंबर . भारतीय कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल मॉडल में तेजी से निवेश कर रही हैं. बढ़ती लागत और वैश्विक व्यापार में जारी अनिश्चितताओं के बावजूद कंपनियां व्यापार वृद्धि को गति देने और अपनी मजबूती बढ़ाने के लिए अपने कामकाज के तौर-तरीकों में बदलाव कर रही हैं. यह जानकारी Friday को जारी एक रिपोर्ट में दी गई.

एचएसबीसी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, India की 81 प्रतिशत कंपनियों को उम्मीद है कि टेक्नोलॉजी में निवेश से उनके उत्पादों और सेवाओं की मांग बढ़ेगी. वहीं, वैश्विक स्तर पर ऐसा मानने वाली कंपनियों का आंकड़ा 70 प्रतिशत है.

रिपोर्ट में कहा गया कि टेक्नोलॉजी से जुड़े खर्च को लागत का एक प्रमुख कारक माना गया है. सर्वेक्षण में शामिल 52 प्रतिशत कंपनियों ने टेक्नोलॉजी और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश का जिक्र किया, जबकि 46 प्रतिशत कंपनियों ने एआई से जुड़े निवेश को प्रमुख लागत कारक बताया. ये दोनों आंकड़े वैश्विक औसत क्रमशः 36 प्रतिशत से अधिक हैं.

India की 93 प्रतिशत कंपनियां व्यापार से जुड़े कम से कम एक कामकाज में एआई का इस्तेमाल कर रही हैं, जबकि वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा 85 प्रतिशत है. वहीं, India की 94 प्रतिशत कंपनियों ने एआई टूल अपना लिए हैं या उन्हें अपनाने की योजना बना रही हैं.

करीब 71 प्रतिशत कंपनियों ने तीसरे पक्ष के एआई समाधानों को खरीदा या अपनी जरूरत के अनुसार उनमें बदलाव किया है. वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा 60 प्रतिशत है.

रिपोर्ट में कहा गया, “कंपनियां ग्राहक सेवा और बिक्री सहायता से लेकर अनुपालन और सप्लाई चेन की निगरानी तक व्यापार से जुड़े कई कामकाज में एआई का इस्तेमाल कर रही हैं. इसमें कहीं मानव निगरानी के साथ एआई का उपयोग किया जा रहा है, तो कहीं एआई एजेंट पूरी प्रक्रिया को स्वतंत्र रूप से संचालित कर रहे हैं.”

एचएसबीसी के India और दक्षिण एशिया में ग्लोबल ट्रेड सॉल्यूशंस के प्रबंध निदेशक एवं प्रमुख मोहित अग्रवाल ने कहा, “बदलते लागत परिवेश का प्रबंधन करते हुए टेक्नोलॉजी में निवेश के जरिए भारतीय कंपनियां अपनी मजबूती दिखा रही हैं. एआई व्यापार संचालन में व्यापक बदलाव का हिस्सा बन रहा है, जिससे कंपनियों को अपने कारोबारी मॉडल में बदलाव करने और विकास के नए अवसर तलाशने में मदद मिल रही है.”

अग्रवाल ने कहा कि इसके साथ ही विविधीकरण, सप्लाई चेन में बदलाव और वित्तपोषण की मजबूत रणनीतियां कंपनियों की मजबूती बढ़ाने और नकदी प्रवाह को सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण बनी हुई हैं.

व्यापार से जुड़ी अनिश्चितताओं के बावजूद कंपनियों का भरोसा मजबूत बना हुआ है. India की करीब 89 प्रतिशत कंपनियों को अगले दो वर्षों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार बढ़ने की उम्मीद है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा 86 प्रतिशत है.

इनमें से 57 प्रतिशत कंपनियों ने खुद को लेकर ‘बेहद आश्वस्त’ होने की बात कही. यह वैश्विक औसत 39 प्रतिशत से काफी अधिक है.

सर्वेक्षण में शामिल India की करीब 99.5 प्रतिशत कंपनियां कम से कम एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का इस्तेमाल कर रही हैं, जबकि वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा 95 प्रतिशत है. हालांकि, India की 97 प्रतिशत कंपनियों ने एफटीए का अधिक इस्तेमाल करने में बाधाओं को स्वीकारा. वैश्विक स्तर पर ऐसी कंपनियों का आंकड़ा 92 प्रतिशत है.

–

एबीएस

Share