भाजपा ने मध्य प्रदेश से पुरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया, कांग्रेस ने सवाल उठाए

Bhopal , 28 अक्टूबर . Madhya Pradesh में राज्यसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है. भाजपा के फैसले पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. दरअसल, Madhya Pradesh से राज्यसभा सदस्य तत्कालीन Union Minister डॉ एल मुरुगन ने मंत्री पद के साथ राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और इस वजह से राज्य में उपचुनाव हो रहा है.
भाजपा ने Wednesday को इस उपचुनाव के लिए Union Minister हरदीप पुरी को उम्मीदवार बनाया है. Union Minister पुरी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस हमलावर है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा का टिकट देना भाजपा के खौफ को उजागर करता है. भाजपा ने उत्तर प्रदेश के बजाय Madhya Pradesh की सीट का इस्तेमाल अपने Political हितों और निजी स्वार्थों के लिए किया है.
उन्होंने कहा कि भाजपा की इस राजनीति से स्पष्ट है कि वह Madhya Pradesh को अपने Political प्रयोगों की प्रयोगशाला समझती है. प्रदेश की जनता के हितों और सम्मान की अनदेखी कर अपने सियासी समीकरण साधना भाजपा की कार्यशैली बन गई है. क्या भाजपा को Madhya Pradesh में कोई नेता नहीं मिला? कांग्रेस Madhya Pradesh को भाजपा की प्रयोगशाला नहीं बनने देगी.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा द्वारा पूरी को उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा कि इस नाम को सत्ता में शामिल रखने के पीछे की विवशता बता रही है कि कहीं कुछ तो ऐसा जरूर है, जिसने भाजपा की नस दबा रखी है. उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि भाजपा को यह बताना ही चाहिए, पुरी के नाम से जुड़े प्रकरण पर उठे सवालों का जवाब देश को आखिर कब मिलेगा?
उन्होंने प्रदेशवासियों से कहा कि मत के मद में डूबी भाजपा प्रदेश के साथ, आपके वोट का भी खुला अपमान कर रही है. कांग्रेस इसका विरोध करती है.
–
एसएनपी/डीकेपी


