कांग्रेस हार के बाद आत्ममंथन नहीं करती, महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों से पार्टी को नुकसान: चंद्रशेखर बावनकुले

Mumbai , 28 अक्टूबर . भाजपा नेता और मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने Maharashtra में एमएलसी चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी चुनाव में हार के बाद आत्ममंथन करने के बजाय अलग-अलग आरोप लगाती है. उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का बचाव किया और राहुल गांधी पर ऐसे मुद्दों को उठाकर समय बर्बाद करने का आरोप लगाया, जिन्हें जनता का समर्थन प्राप्त नहीं है. इसके अलावा, उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान और Prime Minister Narendra Modi को लेकर की गई टिप्पणियों पर भी कांग्रेस को घेरा.
बावनकुले ने एमएलसी चुनावों में भाजपा की बढ़त का उल्लेख करते हुए कहा कि Maharashtra में पहले नागपुर और पुणे की सीटें कांग्रेस के पास थीं, जबकि अमरावती की सीट उद्धव ठाकरे और मराठवाड़ा की सीट अजित पवार के पास थी. उन्होंने दावा किया कि भाजपा अब नागपुर और अमरावती में बढ़त बना चुकी है और पुणे की एक सीट पर भी आगे है. मराठवाड़ा में पार्टी के पीछे होने की बात स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पहले इन सीटों पर आगे नहीं थी, लेकिन अब तीन सीटों पर बढ़त हासिल कर चुकी है.
उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में हारने पर अपनी गलतियों से सीखती है, उनका आकलन करती है और फिर जीत के लिए रणनीति बनाती है. इसके विपरीत, कांग्रेस हार के कारणों पर विचार नहीं करती. कांग्रेस कभी बैलेट पेपर, कभी पैसे के इस्तेमाल, भ्रष्टाचार और मतदाताओं को प्रलोभन देने जैसे आरोप लगाती है, लेकिन यह समझने की कोशिश नहीं करती कि उसे हार क्यों मिली. उन्होंने कहा कि इस चुनाव से Maharashtra में कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है.
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पृथ्वीराज चव्हाण की प्रतिक्रिया का उल्लेख करते हुए बावनकुले ने कहा कि चव्हाण ने ऐसे बयानों से बचने की बात कही है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं से अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी ऐसी सलाह सुनने की अपील की. बावनकुले ने चेतावनी दी कि Prime Minister मोदी के माता-पिता के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करने का Political नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है. वर्ष 2029 के चुनाव में जनता ऐसे असंवेदनशील नेताओं को जवाब देगी और कांग्रेस को अब तक का बड़ा नुकसान हो सकता है. देश की जनता Prime Minister और उनके परिवार के बारे में इस तरह की टिप्पणियों को स्वीकार नहीं करेगी.
व्यापारियों की राहुल गांधी से केवल 20 मिनट मिलने की इच्छा के सवाल पर बावनकुले ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे मुद्दों पर समय लगा रहे हैं, जिन्हें जनता महत्वपूर्ण नहीं मानती. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से गलत और मृत लोगों के नाम हटाना तथा ऐसे लोगों के नाम दुरुस्त करना, जो संबंधित स्थान पर नहीं रहते, जरूरी है. मतदाता सूची को सही बनाने की मांग को लेकर लोग अदालतों में भी गए हैं. एसआईआर को लेकर जनता की मांग रही है और राहुल गांधी का विरोध व्यापक जनसमर्थन हासिल नहीं कर पाएगा. उन्होंने केरल और पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस एसआईआर को लेकर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रुख अपना रही है.
बावनकुले ने कहा कि राहुल गांधी जिस मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, उससे उन्हें Political लाभ मिलने की संभावना नहीं है. इस तरह के मुद्दों पर ध्यान देने से राहुल गांधी की छवि को नुकसान हो रहा है और कांग्रेस को अपनी Political रणनीति पर पुनर्विचार करना चाहिए.
–
पीएसके


