Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

भाजपा नेताओं ने खड़गे के बयान पर साधा निशाना, किरीट सोमैया का एआईएमआईएम पर तंज

भाजपा नेताओं ने खड़गे के बयान पर साधा निशाना, किरीट सोमैया का एआईएमआईएम पर तंज

New Delhi, 9 नवंबर . भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ‘अब्दुल को यूपी का सीएम बनाने’ वाले बयान पर एआईएमआईएम नेताओं की आलोचना की है. वहीं, Madhya Pradesh Government में मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा ने खड़गे के बयान पर निशाना साधा है.

से बातचीत करते हुए किरीट सोमैया ने कहा, “एक और मुस्लिम नेता का कहना है कि उत्तर प्रदेश में एक ‘अब्दुल’ Chief Minister होगा. कांग्रेस नेता, चाहे मल्लिकार्जुन खड़गे हों या राहुल गांधी, हर चीज को मुस्लिम नजरिए से देखते हैं, और उन्होंने तो दिवाली को भी ईद मानना ​​शुरू कर दिया है. खड़गे को यह नहीं भूलना चाहिए कि हिंदू धर्म India के धर्म और संस्कृति का एक अहम हिस्सा है. कितनी भी मुस्लिम धर्मांध नेता आएं तो भी देश की संस्कृति हिंदू ही रहेगी.”

Madhya Pradesh Government के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, “मन की बात जुबां पर आ ही गई. मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस को सनातन के त्योहार याद नहीं हैं. इनको मन और मस्तिष्क में केवल ईद और क्रिसमस ही घुसे हुए हैं. यह बहुत आश्चर्य है कि राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से दीपावली को ईद बताया जा रहा है और ईद की बधाई दी जा रही है. यही तो कांग्रेस की मनसिकता है. कांग्रेस ने हमेशा सनातन और हिंदू दर्शन का विरोध करती है. उनको दीपावली से क्या लेना-देना है. इससे कांग्रेस की मानसिकता, संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान होता है.”

विश्वास सारंग ने कहा, “यह आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि मल्लिकार्जुन खड़गे किस तरह से ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं. कांग्रेस राम मंदिर का विरोध करती आई और भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लगाया. कांग्रेस ने राम सेतु तोड़ने का षड्यंत्र किया. कांग्रेस हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करती है.

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, “पूरी कांग्रेस ‘अबोध बालक’ के चक्कर में बुद्धिहीन होती जा रही है. कांग्रेस त्योहारों के महत्व को भी नहीं समझ रही है, वह मुस्लिम तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पर आ गई है. कांग्रेस की ओर से कभी न तो दशहरे की बधाई दी जाती, न राम नवमी और दशहरे की बधाई दी जाती है. कांग्रेस के अंदर सिर्फ ईद है. इसलिए वे दीपावली के महापर्व को भी भूल गए. राहुल गांधी के रहते-रहते पूरी कांग्रेस खत्म हो गई.”

–

एसडी/पीएम

Share