भाजपा नेताओं को है मुस्लिम फोबिया, इमरान खान को भारत छोड़ने के निर्देश पर विपक्ष का सरकार पर हमला

Mumbai , 15 अक्टूबर . Actor इमरान खान को India छोड़ने के लिए दिए गए निर्देश को लेकर Political बयानबाजी तेज हो गई है. शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने Police की कार्रवाई का बचाव किया, जबकि एआईएमआईएम प्रवक्ता वारिस पठान ने भाजपा पर मुस्लिमों के प्रति नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया.
भाजपा विधायक परिणय फुके ने इमरान पर निशाना साधते हुए उन पर देश की छवि खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. भाजपा नेता किरीट सोमैया ने भी Actor पर विदेशी फंडिंग मिलने और देश में अराजकता फैलाने की साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए हैं.
शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने से बातचीत में इमरान खान के मामले पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ”हिंदी फिल्मों के फ्लॉप Actor और सालों से बेरोजगार रह रहे इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं. वह India में वीजा पर रह रहे हैं. वीजा नियमों के हिसाब से अगर कोई विदेशी नागरिक India में रह रहा है, तो वह India Government के खिलाफ किसी प्रदर्शन या आंदोलन में शामिल नहीं हो सकता. उसकी राजनीति में कोई गतिविधि नहीं हो सकती और वह Political कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले सकता.”
निरुपम ने कहा, ”इमरान ने जोश में आकर इन शर्तों का उल्लंघन किया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिए जाने के बाद उनकी विदेशी नागरिकता से जुड़ी जानकारी सामने आई और इसके बाद उन्हें 28 अक्टूबर तक India से जाने के लिए कहा गया. अब उन्हें देश छोड़ना ही पड़ेगा.”
एआईएमआईएम प्रवक्ता वारिस पठान ने इमरान खान को India छोड़ने के निर्देश पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता मुस्लिम नामों वाले लोगों को निशाना बना रहे हैं. से बातचीत में उन्होंने कहा, ” भाजपा नेताओं को मुस्लिम फोबिया हो गया है, जहां इनको ‘खान’ दिखता है, वहीं इनको परेशानी होने लगती है. हमने इस प्रदर्शन में और लोगों के चेहरे भी देखे हैं. क्या Government ने उन्हें भी नोटिस थमाया है?”
वारिस पठान ने आगे आरोप लगाया कि इमरान के खिलाफ कार्रवाई नफरत फैलाने के इरादे से की गई है. शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार है. इमरान भारतीय नागरिक नहीं, बल्कि विदेशी नागरिक हैं, लेकिन इस आधार पर की गई कार्रवाई के पीछे की वजहों पर सवाल उठाना भी जरूरी है. इमरान खान कोई आतंकवादी नहीं थे. बस Government को एक मौका मिल गया. यह मुस्लिम फोबिया है और कुछ नहीं.”
भाजपा विधायक परिणय फुके ने भी इस मामले में इमरान खान पर तीखी टिप्पणी की. नागपुर में से बातचीत के दौरान उन्होंने Mumbai Police की कार्रवाई का समर्थन करते हुए Actor पर प्रदर्शन के जरिए देश की छवि खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ”इमरान खान जैसे आस्तीन के सांप प्रदर्शन में घुसकर देश का नाम बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए ऐसे सांपों को कुचल देना चाहिए. यह काम Mumbai Police अच्छे से जानती है.”
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने भी इमरान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने अपने रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में दावा किया, ”अमेरिकी नागरिक इमरान खान को Pakistan से फंडिंग और कुछ अन्य देशों से समर्थन मिल रहा है. इस मदद का इस्तेमाल India में अराजकता फैलाने और साजिशों में शामिल होने के लिए किया जा रहा है. मैं Mumbai Police तथा इमिग्रेशन विभाग की कार्रवाई का स्वागत करता हूं. India में अराजकता फैलाने के लिए विदेशी फंड का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई होनी चाहिए.”
किरीट सौमेया ने इमरान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और Police जांच पूरी होने तक Actor पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की मांग की थी.
–
पीके/वीसी


