Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सिनेमा,मनोरंजन

‘इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए’, देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

‘इमरान खान को 24 घंटे के अंदर India से बाहर निकाल देना चाहिए’, देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

Mumbai , 15 अक्टूबर . Bollywood Actor इमरान खान को 28 अक्टूबर तक India छोड़ने के निर्देश पर Actor गजेंद्र चौहान ने अपना समर्थन जताया. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कार्रवाई और सख्ती होनी चाहिए. Government को कड़ा कदम उठाते हुए इमरान को 24 घंटे के भीतर देश से बाहर जाने के लिए कहना चाहिए. Government को ऐसे लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने में तेजी दिखानी चाहिए.

गजेंद्र चौहान ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए इमरान खान के मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ”मुझे बेहद खुशी हो रही है कि देश में छिपे हुए जो देशद्रोही हैं, उन्हें यहां से जाने के लिए कहा गया है. इमरान खान ने India में रहकर नाम, पैसा और शोहरत कमाई. वह ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड के आधार पर यहां रह रहे थे, जबकि वह अमेरिका के नागरिक हैं.”

गजेंद्र ने आगे कहा, ”जांच में फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) ने पाया कि इमरान भारतीय नागरिक नहीं हैं. ऐसे में उनका आजाद मैदान में हुए प्रदर्शन में शामिल होना सही नहीं था. ये कानून का उल्लंघन है. ऐसे मामलों में Government को जल्द फैसला लेना चाहिए.”

उन्होंने कहा, ”Government ने बहुत अच्छी कार्रवाई की है कि इमरान खान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने के लिए कहा है. मैं कहता हूं कि इसमें भी सख्ती होनी चाहिए और 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने के लिए कहा जाना चाहिए. ऐसे लोगों का एक मिनट भी यहां रहना खतरनाक है. Government को ऐसे लोगों को ढूंढने में तेजी लानी चाहिए.”

गजेंद्र चौहान ने प्रदर्शन को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ”ऐसे प्रदर्शनों के जरिए Government के सामने लोगों की पहचान सामने आ रही है और आने वाले समय में भी ऐसे मामले सामने आ सकते हैं. ये देशद्रोहियों के खिलाफ सफाई अभियान जैसा है.”

बता दें कि इमरान खान Actor आमिर खान के भांजे हैं. वह 10 अक्टूबर को Mumbai के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक प्रदर्शन में शामिल हुए थे. यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर था. इस दौरान Police ने इमरान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था. Police की कार्रवाई के बाद यह मामला चर्चा में आ गया.

प्रदर्शन के बाद इमरान खान से जुड़ी नागरिकता और India में उनके रहने की स्थिति को लेकर भी सवाल उठे. जानकारी के मुताबिक, इमरान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओसीआई कार्ड है. बता दें कि ओसीआई कार्ड भारतीय नागरिकता नहीं देता, बल्कि इसके तहत पात्र विदेशी नागरिकों को India में रहने और कुछ अन्य सुविधाओं का लाभ मिलता है.

–

पीके/डीकेपी

Share