
Lucknow, 29 सितंबर . Samajwadi Party के नेता रविदास मेहरोत्रा ने राज्यसभा नॉमिनेशन प्रोसेस, अफरोज समेत संभावित उम्मीदवारों और भाजपा नेता बृजभूषण लोधी के पिता और इमरान मसूद को लेकर प्रतिक्रिया दी है.
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने पर सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा, “नामांकन फॉर्म ले लिए गए हैं और विधायक आ गए हैं. उनके हस्ताक्षर पूरे किए जा रहे हैं और नामांकन प्रक्रिया कल शुरू होगी. तीनों सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए फॉर्म ले लिए गए हैं और उन्हें भरने की प्रक्रिया चल रही है. Samajwadi Party के विधायकों ने पार्टी नेतृत्व से तीनों सीटों पर चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है. भारतीय जनता पार्टी के भीतर काफी असंतोष और नाराजगी है, और अगर हम चुनाव लड़ते हैं तो तीनों सीटें जीत सकते हैं.”
रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि उम्मीदवारों के नाम तय करने का अधिकार Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को है. उनकी ओर से ही प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जाएगा. तीसरा उम्मीदवार ऐसा होगा कि भाजपा के कई विधायक उसके पक्ष में मतदान करेंगे. उम्मीदवारों के नाम जब तक तय नहीं हो जाएं, तब तक कुछ कहना ठीक नहीं है.
इमरान मसूद के बयान पर रविदास मेहरोत्रा ने कहा, “इमरान मसूद से अनुरोध है कि वे थोड़ा सब्र करें. जहां से वे एमपी हैं, वहां किसी भी विधानसभा में कांग्रेस लड़ाई में नहीं थी. सपा के सहयोग से वे सांसद हुए हैं. सपा और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच बात चल रही है, निर्णय हो जाएगा. गठबंधन होना है और गठबंधन की ही Government बनेगी.”
पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री लेने को लेकर रविदार मेहरोत्रा ने कहा, “हर किसी को राजनीति में आने का अधिकार है. जो भी जुर्म और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना चाहता है, जनता की सेवा करना उसका उद्देश्य है उसको राजनीति में आना चाहिए. जहां कहीं भी जुर्म और अन्याय किया जा रहा है, वहां संघर्ष करें. जनता की समस्याओं को हल करने का काम करें. जो भी ऐसे लोग हैं, उन सभी का Samajwadi Party में स्वागत है.”
Samajwadi Party के नेता ब्रजेश यादव ने कहा, “पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो भी निर्णय है, वो सभी को मान्य है. पार्टी की ओर से जो भी निर्णय लिया जाएगा, सभी विधायक उनके साथ हैं.
–
एसडी/पीएम