भाजपा ओबीसी मोर्चा में राष्ट्रीय स्तर पर नई नियुक्तियां, पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा

New Delhi, 21 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा में राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की गई है. सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.
भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर असम से जोगेन मोहन, Odisha से ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश से संगम लाल गुप्ता, Maharashtra से बबनराव राजी चौधरी, दिल्ली से सत प्रकाश राणा, बिहार से डॉ. अर्जुन सहनी और उत्तर प्रदेश से संगीता बलवंत बिंद को नियुक्त किया गया है.
राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर दिल्ली से राजेन्द्र यादव, कर्नाटक से प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ से ललित गंगराकार को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, राष्ट्रीय मंत्री के रूप में Gujarat से दशरथजी ठाकोर, तमिलनाडु से टी. भरथराजन, Jharkhand से संजीव कुमार (बबलू भगत), Haryana से सरिता जांघड़, तेलंगाना से कडंगी रमेश, Madhya Pradesh से वैभव पंवार और बिहार से भीम कुमार साहू नियुक्त किए गए हैं.
उत्तर प्रदेश के राधेश्याम यादव को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, दिल्ली के संजय कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री और दिल्ली के डॉ. अरुण यादव को राष्ट्रीय सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है. बिहार के अजय गुप्ता को मीडिया संयोजक, दिल्ली के परीक्षित डागर को social media संयोजक और Madhya Pradesh के प्रदीप माहौर सोनी को social media सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
नीति एवं शोध संयोजक के रूप में दिल्ली के प्रो. पंकज चौधरी नियुक्त किए गए हैं, जबकि Odisha के आशुतोष बेहेरा और उत्तर प्रदेश के राहुल यादव को नीति एवं शोध सह-संयोजक बनाया गया है.
भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में भी विभिन्न राज्यों से सदस्यों को शामिल किया गया है. अंडमान एवं निकोबार से संजीव रंगैया, आंध्र प्रदेश से श्रीनिवास राव कंटुबुक्ता, बिहार से राजीव रंजन (विशाल यादव), चंडीगढ़ से संजीव वर्मा, छत्तीसगढ़ से खम्हन ताम्रकार, दादर एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव से विशाल तंडेल, दिल्ली से श्वेता सैनी, गोवा से शशिकांत सावंत और Gujarat से महेंद्रभाई झुंगरी को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है.
इसके अलावा Haryana से अवनीत कौर और रामेश्वर प्रजापति, Himachal Pradesh से ओ. पी. चौधरी, जम्मू एवं कश्मीर से सज्जाद हुसैन कुमार और बोवराज मेहरा, Jharkhand से देव नारायण प्रजापति, केरल से ए. वी. अरुण प्रकाश, Madhya Pradesh से सीताराम बाथम और समीक्षा गुप्ता, Maharashtra से राहुल गोविंद केंग्रे, मणिपुर से एल. गोपाल सिंह और मेघालय से विनोद राय को राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह दी गई है.
Mumbai से हर्षदा फरांदे और डॉ. स्मिता आर काले, नागालैंड से प्रभाकर यादव, Odisha से प्रशांत नायक, पंजाब से राजिंदर बिट्टा और सरदार हरविंदर सिंह ढिल्लों, Rajasthan से जगदीश देवासी और संगीता सोलंकी, सिक्किम से धर्मीश गंग राय, तेलंगाना से भानु प्रकाश मध्वराज, त्रिपुरा से गोपाल चंद्र चौधरी, उत्तर प्रदेश से भुवन भूषण कमल और डॉ. ऋचा राजपूत, उत्तराखंड से महेंद्र धीमान तथा पश्चिम बंगाल से अजीत दास और मीनाक्षी कमाकार दास को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है.
राष्ट्रीय कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में Odisha से प्रो. अद्वैत चरण नायक, दिल्ली से युजवेंद्र सिंह गहल और उत्तर प्रदेश से एडवोकेट सीमा समृद्धि कुशवाहा को नियुक्त किया गया है. भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य ने नियुक्तियों की घोषणा करते हुए बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.
–
डीएससी


