
New Delhi, 26 अगस्त . भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष के तौर पर मन्नालाल रावत के पदभार ग्रहण समारोह में Union Minister जुएल ओराम ने पार्टी के आदिवासी चेहरे और संगठन विस्तार पर जोर दिया. इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा.
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में Union Minister जुएल ओराम ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी का अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा एक स्थापित और ऐतिहासिक विंग है और मन्नालाल रावत बहुत ही अनुभवी नेता हैं. उनके नेतृत्व में हम पार्टी की पहुंच को और बढ़ाएंगे. आज India की President हमारे आदिवासी समुदाय से हैं. संसद में हमारे पास आदिवासी समुदाय से 31 Lok Sabha सांसद और 8 राज्यसभा सांसद हैं, साथ ही 251 विधायक भी हैं. जनजातीय में सबसे ज्यादा वर्ग भाजपा के साथ है, हम इसे और आगे बढ़ाएंगे.”
Union Minister ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी रिजेक्ट हो चुकी है और हम उन्हें आगे वापसी का मौका नहीं देंगे. कांग्रेस ने दशकों तक आदिवासियों के नाम पर सिर्फ राजनीति की, लेकिन उनके सशक्तिकरण के लिए ठोस काम नहीं किया. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में आदिवासी समाज को पहली बार सम्मान और भागीदारी मिली है.”
उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी Government के उस फैसले की भी सराहना की, जिसमें 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन फ्री बस सेवा देने का ऐलान किया गया है. उन्होंने कहा कि यह फैसला स्वागतयोग्य है और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है.
इस अवसर पर मधुबनी सांसद अशोक कुमार यादव ने कहा, “संगठन का एक नया रूप है और विकसित India का सपना है. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में हम Prime Minister का मिशन 2047 लेकर आगे बढ़ेंगे. कांग्रेस की Governmentें रही हैं, जिसमें वैचारिक उठापटक है और उस दौरान विकास नहीं हुआ. हम इसे लेकर आगे बढ़ेंगे.”
उन्होंने आगे कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत सारे काम हुए हैं, जिसे लेकर हम आगे जाएंगे. Government के कार्यक्रम के साथ जुड़कर आगे की जो नीतियां बननी हैं, उसमें हम अपना सहयोग देंगे. तुष्टीकरण रुकना चाहिए. सबका साथ, सबका विकास अहम है, जिस पर चलना चाहिए. कोई भी हो, वह संविधान और राष्ट्र के ऊपर नहीं हो सकता. राष्ट्र में विकास बहुत ही तेज गति से चल रहा है और इसमें आदिवासी समाज की भागीदारी सबसे अहम है.”
–
एससीएच/डीकेपी