‘भगवान मुरुगन के भक्तों की ऐतिहासिक जीत’, दीपम विवाद पर Supreme Court के आदेश का नितिन नवीन ने किया स्वागत

New Delhi, 27 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु Government के वरिष्ठ अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी करने के Supreme Court के फैसले का Friday को स्वागत किया. उन्होंने मदुरै जिले के थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपाथून में पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाने के मामले में कोर्ट के फैसले को भगवान मुरुगन के भक्तों की ‘ऐतिहासिक जीत’ बताया.
Supreme Court ने Friday को तमिलनाडु के मुख्य सचिव एम. साई कुमार, Police महानिदेशक महेश कुमार अग्रवाल, हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती (एचआर एंड सीई) विभाग के अधिकारियों और राज्य के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पारंपरिक दीप जलाने के आदेश का कथित जानबूझकर पालन नहीं करने के मामले में अवमानना नोटिस जारी किया.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए नितिन नवीन ने कहा, “भगवान मुरुगन के प्रत्येक भक्त के लिए यह ऐतिहासिक जीत है!” भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि Supreme Court के आदेश ने इंडिया गठबंधन की ‘सनातन विरोधी मानसिकता’ को उजागर कर दिया है.
उन्होंने कहा, “Supreme Court ने कल थिरुपरनकुंद्रम दीपाथून में पारंपरिक दीप जलाने का आदेश देकर और तमिलनाडु के अधिकारियों को उनके Political आकाओं के निर्देश पर काम करने के लिए फटकार लगाकर इंडी गठबंधन Government की सनातन विरोधी मानसिकता को पूरी तरह उजागर कर दिया है.”
नितिन नवीन ने कहा कि India की पवित्र परंपराओं को कोई Political साजिश रोक नहीं सकती. उन्होंने कहा, “भगवान मुरुगन की दिव्य कृपा सभी भक्तों की रक्षा करे और उन्हें साहस तथा धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने का मार्गदर्शन दे.”
इससे पहले न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने अधिकारियों से पूछा था कि 20 नवंबर के Supreme Court के आदेश का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही क्यों शुरू नहीं की जानी चाहिए. कोर्ट ने उस आदेश में विवादित स्थल पर पारंपरिक दीप जलाने का निर्देश दिया था.
घटनाक्रम पर कड़ा रुख अपनाते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया घटनाओं की श्रृंखला से संकेत मिलता है कि कार्यकारी अधिकारियों ने अपने Political आकाओं के निर्देश पर काम किया.
न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने मुख्य सचिव को हलफनामा दाखिल कर Supreme Court के आदेश के क्रियान्वयन से संबंधित अधिकारियों के बीच हुई बातचीत, ईमेल, फोन कॉल और संदेशों का विवरण देने का निर्देश दिया.
अदालत ने मुख्य सचिव को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का भी निर्देश दिया. Supreme Court ने कहा, “इस मामले में जो घटनाक्रम सामने आया है, उससे संकेत मिलता है कि कार्यकारी अधिकारियों ने अपने Political आकाओं के निर्देश पर काम किया है.”
–
डीएससी


