
रांची, 14 सितंबर . रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर कहा कि India की सोच पूरी दुनिया में शांति, विकास और मानवता के कल्याण की है. ब्रिक्स समिट के सफल आयोजन के बाद दुनिया की नजरें India की ओर हैं.
रांची में से बातचीत में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि हम दुनिया में शांति चाहते हैं और पूरी दुनिया भी विकास चाहती है. हमारा ध्यान भी विकास पर केंद्रित है. हमारी सोच सकारात्मक है तथा हम विश्व शांति और मानवता के कल्याण के लिए समर्पित हैं. जी-20 से लेकर एआई समिट और अब ब्रिक्स शिखर सम्मेलन तक India ने कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी की है. ब्रिक्स सम्मेलन में दुनिया के 11 राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी रही और विश्व शांति एवं कल्याण को लेकर सभी देशों की एकजुटता देखने को मिली. सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि पहलगाम आतंकी घटना की सभी देशों ने निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सहमति जताई. दुनिया India की ओर देख रही है.
ब्रिक्स सम्मेलन पर विपक्ष के सवालों पर पलटवार करते हुए रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि जब भी देश की बात आती है, विपक्ष पीछे हट जाता है. देश कोई उपलब्धि हासिल करता है तो विपक्ष उस पर भी सवाल उठाता है.
चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष के सवालों पर कहा कि दुनिया के कई देश India के चुनाव आयोग की सराहना करते हैं. इस बात पर शोध होना चाहिए कि India जैसा विशाल देश होने के बावजूद चुनाव आयोग किस तरह चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संचालित करता है. लेकिन, हमारे यहां चुनाव हारने के बाद सवाल उठाना विपक्ष की आदत बन गई है. लेकिन देश की जनता सब कुछ देख रही है. यही वजह है कि जनता ने विपक्ष को किनारे कर दिया है. Prime Minister Narendra Modi विकसित India के लक्ष्य को लेकर तेजी से काम कर रहे हैं और उनकी प्राथमिकता देश को आगे ले जाना है.
ब्रिक्स पर राहुल गांधी के बयान पर संजय सेठ ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हर मुद्दे में विवाद खड़ा करने की कोशिश करते हैं और मीडिया में बने रहने के लिए अलग-अलग मुद्दों पर बयान देते हैं. संसद में मुद्दे उठा नहीं पाते हैं. अब जब कुछ बोलने को नहीं मिला तो खाने पर सवाल उठाते हैं. उन्होंने कहा कि India आने वाले विदेशी राष्ट्राध्यक्षों ने यहां के भोजन और संस्कृति का अनुभव किया.
भारतीय मिलेट्स और शाकाहारी भोजन का भी जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए अच्छा है. India हमेशा विश्व कल्याण और देशहित की बात करता है. Prime Minister मोदी ने हमेशा देश को प्राथमिकता दी है और India के बढ़ते वैश्विक प्रभाव से विपक्ष परेशान नजर आता है.
–
डीकेएम/पीएम