
नई दिल्ली, 11 सितंबर . वर्ष 2026 में India की अध्यक्षता में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए Friday सुबह से ही विदेशी मेहमानों का India में आगमन शुरू हो गया है. Friday सुबह विदेश मंत्रालय ने दक्षिण अफ्रीका के President सिरिल रामाफोसा, उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन और युगांडा की उपPresident जेसिका अलुपो का India पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर मेहमानों के आगमन की जानकारी साझा की.
विदेश मंत्रालय ने पोस्ट में लिखा, ”दक्षिण अफ्रीका के President सिरिल रामाफोसा का 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए New Delhi में हार्दिक स्वागत है. हवाई अड्डे पर उनका स्वागत केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने किया.”
मंत्रालय ने बताया कि India और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंबे समय से मजबूत और दोस्ताना संबंध रहे हैं, जो हमारी रणनीतिक साझेदारी पर आधारित हैं. ब्रिक्स के साझेदार देशों के रूप में ग्लोबल साउथ के हितों को आगे बढ़ाने और उनके विकास के लिए मिलकर काम करने की हमारी प्रतिबद्धता मजबूत और अटूट है.
मंत्रालय ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ”उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन का हार्दिक स्वागत है. वे New Delhi में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ‘कम्युनिटी ऑफ लैटिन अमेरिकन एंड कैरिबियन स्टेट्स’ (सेलाक) का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
India और सेलाक मिलकर व्यापार बढ़ाने, तकनीकी ज्ञान और नवाचार साझा करने तथा ग्लोबल साउथ के देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं.”
मंत्रालय ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ”New Delhi में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में युगांडा की उपPresident जेसिका अलुपो का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. India और युगांडा के बीच गर्मजोशी भरे और दोस्ताना संबंध हैं, जो साझा इतिहास और द्विपक्षीय और बहुपक्षीय दोनों स्तरों पर बढ़ती आधुनिक साझेदारी पर आधारित हैं.
इससे पहले रूस के President व्लादिमीर पुतिन और एआईआईबी की अध्यक्ष जू जियायी भी Friday सुबह India पहुंची.
पुतिन के New Delhi पहुंचने की पुष्टि करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, “रूस के President व्लादिमीर पुतिन का 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए हार्दिक स्वागत है. हवाई अड्डे पर उनका स्वागत विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किया. India और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी पर आधारित लंबे समय से मजबूत और बहुआयामी संबंध हैं.”
Friday को होने वाली मोदी-पुतिन बैठक में दोनों देशों के बीच साझेदारी की प्रगति की समीक्षा किए जाने और रणनीतिक महत्व के मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
–
एवाई/एएस