‘जनता की भावनाओं को भड़काकर सफल नहीं हो सकते अखिलेश यादव’, आरक्षण विरोधी बताने पर भाजपा ने किया पलटवार

Lucknow, 11 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने Samajwadi Party (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा को आरक्षण विरोधी बताने पर पार्टी नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव जनता की भावनाओं को भड़काकर सफलता हासिल नहीं कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने Friday को पत्रकारों से बात करते कहा, “Samajwadi Party तरह-तरह के गुमराह करने वाले और गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रही है. वे विकास के मुद्दे पर बात क्यों नहीं करते? वे कानून-व्यवस्था पर बात करें. इस तरह जनता की भावनाओं को भड़काकर आप सफलता हासिल नहीं कर सकते.”

अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री दयाशंकर सिंह ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, “भारतीय जनता पार्टी में समाज का अंतिम व्यक्ति भी देश के सर्वोच्च स्थान पर जाने का सपना देख सकता है.”

उन्होंने कहा, “हमारे देश के यशस्वी Prime Minister Narendra Modi एक सामान्य परिवार से आते हैं. आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. हमारी President द्रौपदी मुर्मु आज देश की प्रथम महिला हैं. यह भाजपा में संभव है, सपा समाजवाद की बात जरूर करती है लेकिन सत्ता पूरी अपने घर में रखने का काम करती है. सपा का एक कार्यकर्ता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष या Chief Minister बनने का सपना नहीं देख सकता है. उन्हीं की समाज (यादव) से कई लोग हैं, जो भाजपा में शासित राज्यों में Chief Minister बन चुके हैं.”

इससे पहले, Thursday को अखिलेश यादव ने Samajwadi Party प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आरक्षण का मुद्दा उठाया. उन्होंने अपने बयान में कहा, “कहा कि भाजपा Government अलोकतांत्रिक है. लोकतांत्रिक मूल्यों को नहीं मानती है. भाजपा आरक्षण के खिलाफ है. पिछड़े, दलितों और आदिवासियों के आरक्षण के साथ ही महिला आरक्षण के भी खिलाफ है. यह Government अल्पसंख्यकों का हक और सम्मान नहीं देना चाहती. अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों और मदरसों पर इनकी नजर है.”

डीसीएच/

Leave a Comment