ब्रिक्स समिट और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, बोले-सवाल पूछने पर होती है कार्रवाई

Lucknow, 13 सितंबर . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ब्रिक्स समिट 2026, गुंडा एक्ट और उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर योगी Government पर तीखा हमला बोला. Lucknow में पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि बड़े आयोजनों से देश की छवि नहीं बनती, बल्कि राज्य Governmentों के सहयोग और लोकतांत्रिक मूल्यों से विकसित India का सपना पूरा होगा.

ब्रिक्स समिट 2026 पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “इस तरह के आयोजन हमें कई मोर्चों पर दूसरे देशों के साथ सहयोग करने का मौका देते हैं, लेकिन ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने के लिए राज्य Governmentों का भी योगदान और समर्थन जरूरी है. आप अपनी राज्य Government से सवाल नहीं पूछ सकते. अगर कोई आपसे सवाल पूछता है, तो आप उनके खिलाफ कार्रवाई करते हैं. अगर आप ‘विकसित भारत’ का सपना देख रहे हैं, तो लोकतंत्र में कम से कम सवाल पूछने की आजादी तो होनी ही चाहिए. सिर्फ आयोजन करने, कुछ चीजों को छिपाने या उन्हें दबाकर रखने से आपकी सही तस्वीर सामने नहीं आती.”

उन्होंने खेती-किसानी के मुद्दे पर Government को घेरते हुए कहा, “आप ब्रिक्स का हिस्सा हैं. खेती-किसानी में आपने कितनी तरक्की की है? मैं आपसे पहला सवाल ‘रीजेनरेटिव एग्रीकल्चर’ के बारे में पूछता हूं. बताइए, आप किसानों को किस फसल का सही दाम दे रहे हैं? हम कन्नौज से आते हैं और आप आलू का भी सही दाम नहीं दिला पा रहे हैं. आप किस फसल का सही दाम दे रहे हैं? आप तो खाद भी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं.”

गुंडा एक्ट के दुरुपयोग पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की टिप्पणी को लेकर अखिलेश ने योगी Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “जब तक ये Chief Minister और ये Government सत्ता में हैं, तब तक कानून का राज नहीं होगा. वे मनमानी कर रहे हैं और Police को खुली छूट दे रहे हैं. अगर खुद हाईकोर्ट कह रहा है कि गुंडा एक्ट का इस तरह गलत इस्तेमाल हुआ है तो इससे पता चलता है कि Government कैसे काम कर रही है.”

एससीएच/वीसी

Leave a Comment