
New Delhi, 24 सितंबर . उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party की पीडीए रथ यात्रा को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. यूपी Government के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे ने पीडीए रथ यात्रा और यात्रा से जुड़े बैनरों पर सवाल उठाते हुए विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि किसी भी रथ यात्रा या वरिष्ठ नेता के दौरे पर आपत्ति नहीं हो सकती, क्योंकि यह लोकतंत्र का हिस्सा है.
उत्तर प्रदेश Government में मंत्री मनोज पांडे ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ समय पहले जिन लोगों ने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, वही अब पीडीए में ‘पी’ का अर्थ ‘पंडित’ बता रहे हैं. इस तरह के बयानों को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है. पीडीए के अर्थ और विपक्ष के नेताओं के बयानों को लेकर सवाल भी उठाना जरूरी है.
उन्होंने अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा से जुड़े उन बैनरों का भी जिक्र किया, जिनमें उन्हें भगवान राम और भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान विपक्षी नेता धार्मिक प्रतीकों और धार्मिक हस्तियों का उल्लेख कर रहे हैं.
वहीं, आरएलडी नेता केसी त्यागी ने चुनाव प्रचार के बदलते तौर-तरीकों पर भी टिप्पणी की. त्यागी ने कहा कि उनके समय में चुनावी पोस्टरों और प्रचार अभियानों में गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर जोर दिया जाता था. अब चुनावी प्रचार में धर्म को प्राथमिकता दी जाने लगी है, जो देश के लिए सही नहीं है.
उन्होंने कहा कि जनता भी अब हर चीज समझ रही है. इससे कुछ नहीं होने वाला है.
इधर, Samajwadi Party के विधायक आशु मलिक ने पीडीए रथ यात्रा को लेकर कहा कि यात्रा शुरू होने के बाद कार्यकर्ताओं और जनता में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है. जनता Samajwadi Party के साथ आ गई है.
आशु मलिक ने कहा कि जैसे-जैसे पीडीए का रथ यात्रा आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे सड़कों पर लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग लाल झंडे और टोपी के साथ यात्रा में नजर आ रहे हैं.
कांग्रेस नेता असीम वकार द्वारा आजमगढ़ या कन्नौज से इसी तरह की यात्रा शुरू करने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि सड़कों पर जुट रही भीड़ से जनता के रुझान का अंदाजा लगाया जा सकता है.
–
एसएके/डीकेपी