बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई का एक्शन, अवाया इंडस्ट्रीज के ठिकानों पर छापेमारी

New Delhi, 29 अक्टूबर . केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने Thursday को 58.48 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी के मामले में अवाया इंडस्ट्रीज लिमिटेड, उसके निदेशकों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर Mumbai में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया. यह कार्रवाई भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), Mumbai की शिकायत के आधार पर की गई.
सीबीआई के अनुसार, अवाया इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसके निदेशकों पर आरोप है कि उन्होंने गलत जानकारी और भ्रामक दस्तावेजों के आधार पर बैंक से ऋण सुविधाएं हासिल कीं, जिससे एसबीआई को 58.48 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने फर्जी बिक्री दिखाने, स्टॉक का मूल्य बढ़ाकर प्रस्तुत करने, निर्यात प्राप्तियों को छिपाने, असुरक्षित अग्रिमों के माध्यम से धन का दुरुपयोग करने और अन्य वित्तीय अनियमितताओं के जरिए धोखाधड़ी को अंजाम दिया.
सीबीआई का कहना है कि आरोपियों ने किसी अन्य बैंक के माध्यम से अनधिकृत लेनदेन करने, देनदारियों के आंकड़ों में हेरफेर करने तथा गिरवी रखी गई संपत्तियों और बंधक परिसंपत्तियों की अनधिकृत बिक्री या गलत प्रस्तुति जैसे तरीकों का उपयोग कर बैंक को नुकसान पहुंचाया.
मामले की जांच के तहत Mumbai स्थित कई परिसरों पर छापेमारी की गई, जिनमें कंपनी के निदेशकों से संबंधित आवासीय ठिकाने भी शामिल हैं. तलाशी के दौरान जांच से जुड़े कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं.
सीबीआई ने बताया कि जब्त की गई सामग्री की जांच की जा रही है ताकि कथित साजिश, धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं की पूरी तस्वीर सामने लाई जा सके तथा मामले में शामिल सभी व्यक्तियों की भूमिका तय की जा सके. एजेंसी ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है.
इससे पहले, सीबीआई ने Tuesday को Mumbai के सिंधिया हाउस स्थित आयकर कार्यालय की जांच शाखा में तैनात एक आयकर निरीक्षक को 15 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था.
सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तार आयकर निरीक्षक सुभाष कुमार यादव, डीडीआईटी, जांच शाखा, Mumbai हैं. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई में लंबित बेनामी संपत्ति से संबंधित एक मामले को बंद करने के लिए 20 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी.
–
एएसएच/डीकेपी


