Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,ओटीटी,मनोरंजन

बेटी आलिया की फिल्म देख गदगद हुईं सोनी राजदान, डायरेक्टर श्रीति मुखर्जी को किया दिल से सलाम

बेटी आलिया की फिल्म देख गदगद हुईं सोनी राजदान, डायरेक्टर श्रीति मुखर्जी को किया दिल से सलाम

Mumbai , 25 सितंबर . Actress आलिया भट्ट की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘डोंट बी शाय’ Friday को ओटीटी पर प्रसारित हो गई है. आलिया भट्ट की मां और Actress सोनी राजदान ने फिल्म की जमकर सराहना की. साथ ही, निर्देशक श्रीति मुखर्जी और डेब्यूडेंट को बधाई दी.

Actress सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर स्क्रीनिंग की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “बधाई हो, ये एक शानदार फिल्म है और इसके साथ ही 5 नए टैलेंट ने इंडस्ट्री में कदम रखा है. श्रीति मुखर्जी को दिल से सलाम, दिल और पागलपन से भरी एक फिल्म बनाने के लिए. नए चेहरों की बेहद टैलेंटेड कास्ट ने इसे बखूबी निभाया है.”

इस फिल्म के जरिए Actress आलिया भट्ट प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है. Actress ने अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले फिल्म को रिलीज किया है.

श्रीति मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म में मुख्य रूप से चार नए कलाकारों आरुषि बजाज, अंश दुग्गल, बियांका अरोड़ा और पीयूष खाटी को लॉन्च किया गया है. इनके अलावा कुणाल रॉय कपूर, नेहा धूपिया और अनुराग बसु भी अहम भूमिकाओं में हैं

फिल्म की कहानी फिल्म पहला प्यार, दोस्ती, दिल टूटने और बड़े होने के दौरान लिए गए फैसलों के इर्द-गिर्द घूमती है.

इसमें शाय (आरुषि बजाज) नाम की एक आजाद ख्यालों वाली युवा लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो जिंदगी की उलझनों में तब फंस जाती है, जब वह लोकप्रिय मयंक (पीयूष खाती) और बचपन के बिछड़े दोस्त ध्रुव (अंश दुग्गल) के बीच फंस जाती है. इसमें तारा (बियांका अरोड़ा) का प्रवेश कहानी को और दिलचस्प बनाता है.

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस कमिंग-ऑफ-एज रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘डोंट बी शाय’ को दर्शकों से मिली-जुली (औसत) प्रतिक्रिया मिल रही है. अगर दर्शक वीकेंड पर कॉलेज लाइफ, पहली मोहब्बत और दोस्ती पर आधारित एक हल्की-फुल्की, कलरफुल फिल्म देखना चाहते हैं, तो यह एक बार देखी जा सकती है.

हालांकि, ‘डोंट बी शाय’ Actress आलिया भट्ट की पहली प्रोड्यूस फिल्म नहीं है. इससे पहले Actress साल 2022 में ‘डार्लिंग्स’ रिलीज कर चुकी हैं. इस फिल्म को उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस’ और शाहरुख खान के बैनर ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ के तहत बनाया था.

–

एनएस/वीसी

Share