
Bengaluru, 18 सितंबर . Bengaluru में नर्स का काम करने वाली पत्नी को उसके ही पति ने घातक हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है. पत्नी का नाम मधुमिता है और पति का नाम वेंकटेशन है. मधुमिता का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है और अभी वह आईसीयू में है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. मधुमिता ने पति के बर्ताव के बारे में Police से शिकायत भी की थी. Police ने वेंकटेशन से संपर्क करके उसे पूछताछ के लिए बुलाया था.
Police के मुताबिक, Thursday को वेंकटेशन ने अस्पताल के पास मधुमिता का पीछा किया, उस पर एसिड जैसा लिक्विड फेंका और फिर सबके सामने खतरनाक हथियारों से 10 से ज्यादा बार हमला किया.
Police ने बताया कि मधुमिता और वेंकटेशन की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी और Bengaluru में शिफ्ट होने से पहले 2024 में उन्होंने शादी कर ली थी. हालांकि, बताया जा रहा है कि मधुमिता पिछले छह महीनों से अपने पति से दूरी बनाए हुए थी.
जांच के मुताबिक, वेंकटेशन को चेन्नई में एक तेल कंपनी में नौकरी मिल गई और वह वहां चला गया. उसने बार-बार मधुमिता से अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उसने चेन्नई जाने से इनकार कर दिया.
मधुमिता ने कथित तौर पर वेंकटेशन से कहा था कि वह उसे न छुए और यह भी कहा कि वह उसे नापसंद करने लगी है. वह उसके फोन कॉल भी नहीं उठाती थी, जिससे दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे.
करीब छह महीने पहले, वेंकटेशन उस क्लिनिक के पास आया जहां मधुमिता काम करती थी और उससे बहस के बाद हंगामा किया. क्लिनिक के स्टाफ ने बीच-बचाव किया, उसे डांटा और वहां से भेज दिया.
इस घटना के बाद, मधुमिता ने Bengaluru के एक Police स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद Police ने वेंकटेशन से संपर्क किया और उसे पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया.
हालांकि, Police के मुताबिक, वेंकटेशन Police के सामने पेश नहीं हुआ और फोन पर मधुमिता को धमकाता रहा.
Thursday को, वह कथित तौर पर एसिड जैसा लिक्विड और जानलेवा हथियार लेकर अस्पताल के पास आया और मधुमिता का इंतजार करने लगा. जब वह वहां पहुंची, तो उसने उसका पीछा किया और उस पर हमला कर दिया. इसमें मधुमिता गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है.
वेंकटेशन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है. Police हमले और उससे जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है.
घटनास्थल का दौरा करने वाले डीसीपी साउथ, डॉ. वामशी कृष्णा ने कहा कि आरोपी वेंकटेशन ने मधुमिता पर एसिड जैसा लिक्विड फेंकने के बाद उस पर दरांती और लंबे चाकू से हमला किया.
यह घटना सुबह करीब 9.15 बजे नारायण अस्पताल के पास हुई, जहां मधुमिता नर्स के तौर पर काम करती है.
डीसीपी के मुताबिक, हमले के समय आरोपी ने हेलमेट पहना हुआ था और हमले में दो खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल किया.
डॉ. वामशी कृष्णा ने कहा कि आरोपी ने एसिड जैसा कोई लिक्विड इस्तेमाल किया और महिला पर बड़े चाकू और लंबी छुरी से हमला किया. वे पति-पत्नी हैं और शक है कि यह घटना पारिवारिक झगड़े की वजह से हुई है.
Police ने बताया कि वेंकटेशन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
–
डीकेएम/एएस