बेंगलुरु पार्क विवाद: सीएम शिवकुमार के पुनर्विचार के ऐलान पर तेजस्वी सूर्या ने लिखी चिट्ठी, रखे 4 बड़े सुझाव

Bengaluru, 1 सितंबर . कर्नाटक में Bengaluru के पार्कों की जमीन को लेकर लाया गया नया संशोधन कानून अब बड़ा Political मुद्दा बन गया है. जनता के कड़े विरोध के बाद Chief Minister डीके शिवकुमार ने कहा कि Government पार्क्स (प्रिजर्वेशन) (अमेंडमेंट) एक्ट पर फिर से विचार करेगी और इसके लिए सुझावों के लिए तैयार है.

इसी बयान के बाद Bengaluru दक्षिण से BJP MP तेजस्वी सूर्या ने Chief Minister को खुला पत्र लिखा है. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि Government इस मौके का इस्तेमाल Bengaluru के दीर्घकालीन हितों के लिए करे.

तेजस्वी सूर्या ने लिखा, “Chief Minister डीके शिवकुमार ने जनता के कड़े विरोध को देखते हुए कहा कि वे ‘पार्क्स (प्रिजर्वेशन) (अमेंडमेंट) एक्ट’ पर फिर से विचार करेंगे, जिसके तहत पार्क की 5 प्रतिशत जमीन का इस्तेमाल दूसरे कामों के लिए किया जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा है कि वे सुझावों के लिए तैयार हैं. हालांकि मेरे, दूसरे जन-प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और नागरिक समूहों के सुझावों पर उन्होंने पहले कभी ध्यान नहीं दिया, फिर भी मैं नई उम्मीद के साथ उन्हें यह पत्र लिख रहा हूं और Bengaluru के लिए कुछ सुझाव दे रहा हूं.”

सूर्या ने अपने पत्र में Bengaluru की समस्याओं को लेकर चार प्रमुख सुझाव दिए हैं. पहला, Bengaluru की मोबिलिटी पॉलिसी का मुख्य मकसद निजी वाहनों पर निर्भरता कम करना होना चाहिए. शहर में ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या है और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करना जरूरी है. दूसरा, बीएमएलटीए यानी Bengaluru मेट्रोपॉलिटन लैंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के अधिकार और आजादी को बहाल किया जाए, ताकि ट्रांसपोर्ट से जुड़े सभी फैसले एक ही एजेंसी के तहत हों. तीसरा, हेब्बल में बन रहे शॉर्ट टनल प्रोजेक्ट को रोका जाए और हेब्बल झील को बचाया जाए. पर्यावरण कार्यकर्ता लंबे समय से इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं. चौथा, सबसे अहम मांग है कि पार्क की 5 प्रतिशत जमीन के इस्तेमाल से जुड़े संशोधन को पूरी तरह वापस लिया जाए और टनल रोड प्रोजेक्ट को रद्द किया जाए.

तेजस्वी ने अंत में लिखा, “मुझे उम्मीद है कि Chief Minister इस मौके का इस्तेमाल सही दिशा में कदम उठाने और Bengaluru के लंबे समय के हितों को अपनी Political प्रतिष्ठा से ऊपर रखने के लिए करेंगे.”

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment