Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

‘बुक योर लिकर’ योजना 24 घंटे में वापस ले सरकार, नहीं तो होगा आंदोलन: सौरभ भारद्वाज

‘बुक योर लिकर’ योजना 24 घंटे में वापस ले Government, नहीं तो होगा आंदोलन: सौरभ भारद्वाज

New Delhi, 28 अक्टूबर . दिल्ली में भाजपा Government की ‘बुक योर लिकर’ योजना को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने मोर्चा खोल दिया है. आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने Chief Minister रेखा गुप्ता की Government को खुली चुनौती देते हुए योजना को 24 घंटे के भीतर वापस लेने की मांग की है.

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि Government ने इस योजना को वापस नहीं लिया तो आम आदमी पार्टी भाजपा Government के खिलाफ व्यापक आंदोलन और विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी. भारद्वाज ने आरोप लगाया कि Government की यह योजना जनहित के बजाय शराब की बिक्री को प्राथमिकता देने वाली है.

सौरभ भारद्वाज ने social media प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर Chief Minister रेखा गुप्ता और उनकी Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Government को शराब की दुकानों पर कतारों में खड़े लोगों की चिंता है, लेकिन अस्पतालों में इलाज के लिए इंतजार कर रहे बीमार और बुजुर्गों की परेशानी की चिंता नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government आम लोगों की बुनियादी समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है, जबकि शराब की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाने के लिए योजना लाई जा रही है.

आप नेता ने अपनी पोस्ट में दिल्ली की विभिन्न समस्याओं का उल्लेख करते हुए Government की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बीमार और बुजुर्ग मरीजों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है, लेकिन Government उनकी परेशानियों को लेकर चिंतित नजर नहीं आती. इसी तरह महिलाओं को पिंक कार्ड के लिए कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है.

भारद्वाज ने आरोप लगाया कि महिलाओं की इन समस्याओं के समाधान पर Government का पर्याप्त ध्यान नहीं है. उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे को भी उठाया. आप नेता ने दावा किया कि दिल्ली की लगभग एक-तिहाई आबादी को मतदाता सूची से जुड़े मामलों के कारण कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है. उन्होंने इस स्थिति का हवाला देते हुए भाजपा Government पर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया.

सौरभ भारद्वाज ने अपनी पोस्ट में स्पष्ट कहा कि भाजपा Government को ‘बुक योर लिकर’ योजना 24 घंटे के भीतर वापस लेनी चाहिए. ऐसा नहीं होने पर आम आदमी पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस योजना को जारी नहीं रहने देगी और इसे जनता के हितों के खिलाफ मानती है. सौरभ भारद्वाज ने योजना वापस लेने के लिए 24 घंटे की समयसीमा तय करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है.

–

पीकेटी/डीकेपी

Share