Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बैडमिंटन,खेल

बीडब्ल्यूएफ फ्रेंच ओपन: पीवी सिंधु ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, पिन-चियन को 21-13, 21-14 से हराया

बीडब्ल्यूएफ फ्रेंच ओपन: पीवी सिंधु ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, पिन चियन को 21 13, 21 14 से हराया

बीडब्ल्यूएफ फ्रेंच ओपन: पीवी सिंधु ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, पिन-चियन को 21-13, 21-14 से हराया

पेरिस, 23 अक्टूबर . भारतीय बैडमिंटन स्टार और दो बार की ओलंपिक मेडल विजेता पीवी सिंधु ने Friday को पेरिस में खेले जा रहे बीडब्ल्यूएफ फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. उन्होंने चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियन को 21-13, 21-14 से हराया.

भारतीय खिलाड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम 21-13 से जीता. इसी लय को बरकरार रखते हुए उन्होंने दूसरे गेम में ब्रेक तक 11-2 की बढ़त बना ली. चिउ ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन सिंधु ने 21-14 से गेम जीतकर अपनी जीत पक्की कर ली. 2016 रियो ओलंपिक में सिल्वर और टोक्यो ओलंपिक 2020 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालीं सिंधु अब फाइनल में जगह बनाने के लिए इंडोनेशिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त पुत्री वर्दानी या जापान की हिना अकेची से भिड़ेंगी. इससे पहले, सिंधु ने जापान की रिको गुंजी को 44 मिनट में 21-12, 21-16 से आसानी से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया था. गौरतलब है कि गुंजी ने ही शुरुआती दौर में उन्नति हुड्डा को बाहर किया था.

वहीं, अश्मिता चालिहा का शानदार सफर Friday को क्वार्टर फाइनल में थम गया. उन्हें जापान की नोजोमी ओकुहारा के हाथों 10-21, 21-17, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा. चालिहा के लिए यह हफ्ता यादगार रहा. Thursday को उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए विश्व की नंबर 3 खिलाड़ी अकाने यामागुची को 21-19, 21-18 से हराया था, जिससे वह पहली बार किसी सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं.

डेनमार्क में अकाने यामागुची से हारने के सिर्फ एक हफ्ते बाद पेरिस में अश्मिता चालिहा का खेल और आत्मविश्वास दोनों बदले हुए नजर आए. दुनिया की 36वें नंबर की खिलाड़ी चालिहा ने इस साल कोरिया मास्टर्स सुपर 300 जीतकर अपना पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब हासिल किया था. उन्होंने पिछले मुकाबले से मिली सीख और आत्मविश्वास का फायदा उठाया और इस बार यामागुची के खतरनाक शॉट्स का सामना करने के लिए बेहतर तैयारी के साथ उतरीं.

वहीं, पुरुष एकल में आयुष शेट्टी का सफर चोट के कारण समाप्त हो गया. जापान के छठे वरीय कोडाई नारोका के खिलाफ मैच में आयुष पहला गेम 17-21 से हार गए थे. दूसरे गेम में भी वह 6-11 से पीछे चल रहे थे, तभी चोट की वजह से उन्हें मुकाबले से हटना पड़ा. आयुष शेट्टी ने इस साल के फ्रेंच ओपन के पहले दौर में किदांबी श्रीकांत को हराया था. लक्ष्य सेन ने अपने पहले दौर के मैच से पहले ही नाम वापस ले लिया था.पेरिस में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी और ट्रेसा जॉली-गायत्री गोपीचंद भी पहले दौर में ही बाहर हो गए थे.

–

एसएम/डीकेपी

Share