बीआरएस के हत्या की साजिश वाले आरोप पर भाजपा बोली-‘कांग्रेस ऐसा सपने में भी नहीं सोच सकती’

हैदराबाद, 16 सितंबर . तेलंगाना में India राष्ट्र समिति (बीआरएस) द्वारा Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी और कांग्रेस Government पर पूर्व Chief Minister के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की हत्या की साजिश रचने के गंभीर आरोपों के बाद सियासी पारा चढ़ गया है. इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

बीजेपी नेता टी. आर. श्रीनिवास ने बीआरएस के आरोपों को हास्यास्पद बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया. हैदराबाद में से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केसीआर एक बड़े नेता हैं और विपक्ष के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं.

टी. आर. श्रीनिवास ने कहा, “मैं बीजेपी से हूं लेकिन Political शिष्टाचार के नाते मैं यह कहना चाहूंगा कि केसीआर वहां के सबसे बड़े विपक्षी नेताओं में से एक हैं. दूसरी बात, यह बयान कि कोई केसीआर की हत्या करने की कोशिश कर रहा है, बहुत ही हास्यास्पद है क्योंकि कोई ऐसा कर नहीं सकता और कोई ऐसा सोच भी नहीं सकता. कांग्रेस तो सपने में भी ऐसा नहीं कर सकती क्योंकि ऐसा करके वे अपनी Political बर्बादी का रास्ता खुद चुन लेंगे.”

उन्होंने कहा कि केसीआर तेलंगाना के एक बड़े नेता हैं. ऐसे में अगर प्रदेश की वर्तमान Government उनकी हत्या के बारे में साजिश रचने का सोचती भी है तो ये उसी के लिए अपने अस्तित्व के अंत को न्योता देने जैसा होगा. इसलिए कांग्रेस ऐसा नहीं कर सकती है.

वहीं, बीआरएस के साथ भविष्य में गठबंधन की अटकलों पर भी टी. आर. श्रीनिवास ने स्थिति स्पष्ट कर दी. उन्होंने कहा कि बीजेपी और बीआरएस के साथ आने का कोई सवाल ही नहीं उठता. पार्टी 2028 का विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी.

उन्होंने कहा, “बीआरएस के साथ जाने का सवाल ही नहीं उठता. हम अकेले चुनाव लड़ेंगे, ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतेंगे और 2028 में Government बनाएंगे. हमने हमेशा कहा है कि जो लोग बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित हैं, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों, उनका हमारे साथ जुड़ने के लिए स्वागत है.”

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment