बिहार विधान परिषद चुनाव: राजद ने 6 प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, पटना से संजीव सिंह और दिलीप कुमार को टिकट

Patna, 11 सितंबर . बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने Friday को अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 के लिए राजद ने 6 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है. उन्होंने बताया कि दो सीटों पर अभी विचार जारी है.

राजद द्वारा जारी सूची के अनुसार Patna शिक्षक सीट से डॉ. संजीव कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि Patna स्नातक सीट से दिलीप कुमार राजद के प्रत्याशी होंगे. कोशी स्नातक सीट से नितेश कुमार को टिकट दिया गया है. वहीं दरभंगा स्नातक सीट से अनिल कुमार झा को मैदान में उतारा गया है. सारण शिक्षक सीट से प्रो. जयराम यादव को राजद ने उम्मीदवार बनाया है और तिरहुत स्नातक सीट से डॉ. रश्मि विनायक गौतम को प्रत्याशी घोषित किया गया है.

तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली राजद ने इन 6 सीटों पर अपने पत्ते खोल दिए हैं. Patna से पूर्व विधायक संजीव सिंह को एक बार फिर भरोसा जताया गया है. संजीव कुमार सिंह पिछले साल खगड़िया जिले की परबत्ता सीट से विधानसभा चुनाव हार गए थे. इससे पहले वह परबत्ता से ही Chief Minister नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से विधायक रह चुके हैं. बाद में उन्होंने राजद का दामन थाम लिया था.

बिहार विधान परिषद की कुल 8 सीटों पर चुनाव होने हैं, जिनका कार्यकाल 16 नवंबर को पूरा हो रहा है. इनमें स्नातक और शिक्षक कोटे की सीटें शामिल हैं. राजद ने 6 सीटों पर नाम घोषित कर दिए हैं, जबकि 2 सीटों पर अभी मंथन चल रहा है.

इन 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा जल्द होने वाली है. इस बार एमएलसी चुनाव में त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है. एक तरफ जदयू-भाजपा समर्थित एनडीए है तो दूसरी तरफ राजद समर्थित महागठबंधन. इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी सभी 8 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. निर्दलीय प्रत्याशी भी अलग-अलग सीटों पर ताल ठोक सकते हैं.

एससीएच/वीसी

Leave a Comment