Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान, 5.32 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान, 5.32 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Patna, 22 अक्टूबर . बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए Friday को मतदान होगा. चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले इस चुनाव में 5.32 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. चुनाव मैदान में कुल 150 उम्मीदवार हैं. निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी.

निर्वाचन आयोग के अनुसार, आठों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 5,32,847 मतदाता पंजीकृत हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 4,92,594 मतदाता हैं. तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 1,43,988 मतदाता हैं. इसके बाद कोसी में 1,34,072, दरभंगा में 1,26,951 और Patna में 87,583 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

वहीं, चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 40,253 मतदाता हैं. Patna शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 11,719 मतदाता हैं, जबकि सारण में 10,748, दरभंगा में 9,026 और तिरहुत में 8,760 मतदाता हैं. जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें Patna स्नातक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, Patna शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.

चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दल भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) चार-चार सीटों पर मैदान में हैं. भाजपा ने Patna शिक्षक सीट से नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव, तिरहुत स्नातक से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, जन सुराज पार्टी सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने Patna स्नातक से अनुज सिंह, तिरहुत स्नातक से विमोहन कुमार, तिरहुत शिक्षक से श्याम नंदन यादव और सारण शिक्षक से अफाक अहमद को उम्मीदवार बनाया है. अफाक अहमद इस सीट से दोबारा चुनाव मैदान में हैं.

वर्तमान में शिक्षक सीट पर Patna में भाजपा, सारण में निर्दलीय, तिरहुत में भाकपा, दरभंगा में कांग्रेस का कब्जा है, जबकि स्नातक क्षेत्र में Patna में जदयू, दरभंगा और तिरहुत में निर्दलीय तथा कोसी में भाजपा का कब्जा है. जन सुराज ने Patna शिक्षक से दिव्य ज्योति, दरभंगा शिक्षक से एसपी राय, दरभंगा स्नातक से मोहम्मद इम्तियाज नूरानी और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन को टिकट दिया है. राजद स्नातक क्षेत्र में Patna , दरभंगा, तिरहुत, कोसी तथा शिक्षक सीट पर Patna और सारण में प्रत्याशी उतारे है.

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 40 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, Patna शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 18-18 प्रत्याशी मैदान में हैं. कई सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार भी जीत के लिए जोर लगा रहे हैं. ऐसे में Friday को होने वाले मतदान पर Political दलों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशियों की भी निगाहें टिकी हैं.

–

एमएनपी/डीकेपी

Share