बिहार में 57 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कइयों को मिली नई जिम्मेदारी

Patna, 22 अक्टूबर . बिहार Government के गृह विभाग ने Police अधिकारियों के पदस्थापन और तबादले से संबंधित आदेश जारी किया है. Thursday को गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत भारतीय Police सेवा और बिहार Police सेवा के कुल 57 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इनमें Police अधीक्षक (एसपी), अपर Police अधीक्षक (एएसपी) और Police उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारी शामिल हैं.
कई अधिकारियों को Police मुख्यालय, अपराध अनुसंधान विभाग, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, रेल Police और बिहार Police अकादमी में पदस्थापित किया गया है. इसमें कई आईपीएस अधिकारी भी हैं.
अधिसूचना के मुताबिक, बिहार विशेष सशस्त्र Police-16, Patna में समादेष्टा पद पर पदस्थापित अपराजीत को Police अधीक्षक (विधि-व्यवस्था), बिहार, Patna का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वैशाली के मुकुल कुमार रंजन को Police अधीक्षक (विधि-व्यवस्था), बिहार, Patna से हटाकर Police अधीक्षक, ग्रामीण, समस्तीपुर बनाया गया है.
गयाजी के आलोक रंजन, जो Police मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, को Police अधीक्षक, ग्रामीण, भागलपुर की जिम्मेदारी दी गई है. भागलपुर की रश्मि को अपर Police अधीक्षक, मधुबनी से अपर Police अधीक्षक, रेल, Patna बनाया गया है. शेरघाटी के अजय प्रसाद को बिहार Police अकादमी, राजगीर से अपराध अनुसंधान विभाग में अपर Police अधीक्षक (विशेष अपराध) की जिम्मेदारी दी गई है.
पूर्वी चंपारण के रोशन कुमार गुप्ता को Police मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा से हटाकर साइबर क्राइम, औरंगाबाद में डीएसपी बनाया गया है जबकि Patna के अंकुर कुमार को Police मुख्यालय से रेल Police, Patna में डीएसपी नियुक्त किया गया है.
Patna की कंचन राज को रेल Police से अपराध अनुसंधान विभाग में डीएसपी (विशेष अपराध) बनाया गया है. इसी तरह नालंदा के अरुण कुमार को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, Patna में डीएसपी की जिम्मेदारी मिली है, जबकि जहानाबाद के शालीग्राम कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीएसपी बनाया गया है.
इसके अलावा, भवेश कुमार मंडल को आर्थिक अपराध इकाई, Patna तथा जितेंद्र कुमार सिंह को बिहार Police अकादमी, राजगीर में डीएसपी बनाया गया है. विजय कुमार को भी बिहार Police अकादमी में पदस्थापित किया गया है जबकि भोजपुर के संतोष कुमार सिंह को बी-सैप-16, Patna और बैजनाथ कुमार को बी-सैप-12, भीमनगर, सुपौल में जिम्मेदारी मिली है.
इसी तरह विश्वरंजन सिंह और जयकांत साव को बिहार Police मुख्यालय, Patna में डीएसपी बनाया गया है. शशि भूषण चौधरी को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में डीएसपी के पद पर तैनात किया गया है. गयाजी के धनंजय कुमार को भी बिहार Police मुख्यालय में नई जिम्मेदारी मिली है.
जहानाबाद के विमल कुमार को बी-सैप-14, Patna और कटिहार के उमाशंकर राय को बी-सैप-7, कटिहार में डीएसपी बनाया गया है. नालंदा के अरविंद कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग में डीएसपी (विशेष अपराध) की जिम्मेदारी दी गई है.
Patna के अजय कुमार को बिहार Police मुख्यालय और Patna के अजीत कुमार को विशेष शाखा, बिहार, Patna में डीएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है. गृह विभाग के इस अधिसूचना में कई और अधिकारियों के नाम सूची में है जिनका Police मुख्यालय और विभिन्न जिलों एवं विशेष इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है.
–
एमएनपी/एएसएच


