बिहार में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित, केंद्र सरकार भी राहत कार्यों में करेगी सहयोग : रामकृपाल यादव

Patna, 15 सितंबर . बिहार में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर स्थिति और नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय केंद्रीय टीम बनाई गई है. इस पर बिहार Government के मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र के सहयोग की सराहना की है.

Tuesday को से बात करते हुए राम कृपाल यादव ने कहा, “बाढ़ लगभग 12 से 16 जिलों में फैल गई है, जिससे भारी नुकसान हुआ है. बिहार के किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है, घर बह गए हैं और लाखों लोग भारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में एक हाई-लेवल टीम अलग-अलग इलाकों में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने आ रही है. Chief Minister के स्तर पर भी एक बैठक होगी.”

उन्होंने कहा, “राज्य Government हमारी है और केंद्र Government भी हमारी है. हमारी Government खुद चिंतित है और हमारे Chief Minister सम्राट चौधरी भी व्यक्तिगत रूप से चिंतित हैं. कई दौर की बातचीत हो चुकी है और केंद्रीय गृह मंत्री ने भी राहत सामग्री और राहत पहुंचाने के बारे में Chief Minister से कई बार बात की है.”

वहीं, बारिश से हुए नुकसान का जायज़ा लेने के लिए Union Minister शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में बिहार आ रही कमेटी पर जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, “निश्चित रूप से इससे हमें उम्मीदें हैं क्योंकि बिहार में बाढ़ से हुआ नुकसान बहुत ज्यादा है और लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “हालांकि स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन हालात को सामान्य करने के लिए राज्य Government को निश्चित रूप से अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत होगी. इसलिए, केंद्र की सहायता टीम को नुकसान का जायजा लेना चाहिए और बिहार को वह हर संभव मदद मिलनी चाहिए जिसका वह हकदार है.”

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment