
Patna, 28 अगस्त . बिहार Government ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छह वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने Friday को इस संबंध में अधिसूचना जारी की.
इस फेरबदल के तहत नवादा और कैमूर जिलों के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
अधिसूचना के अनुसार, 2011 बैच के आईएएस अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह, जो पशुपालन विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत थे, का तबादला कर उन्हें ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है.
वहीं, 2012 बैच के आईएएस अधिकारी श्रीकांत शास्त्री, जो पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, उन्हें पशुपालन विभाग का निदेशक बनाया गया है. वह इससे पहले बेगूसराय के जिलाधिकारी रह चुके हैं और पिछले सप्ताह ही उनका तबादला किया गया था.
2017 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, जो सीवान के पूर्व जिलाधिकारी हैं, उनको सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है.
इसके अलावा, 2018 बैच के आईएएस अधिकारी नितिन कुमार सिंह पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, उनको माध्यमिक शिक्षा विभाग का निदेशक बनाया गया है.
इस प्रशासनिक फेरबदल में जिला स्तर के दो अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी मिली है.
2021 बैच की आईएएस अधिकारी नीलिमा साहू नवादा में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के पद पर कार्यरत थीं, उनको स्थानांतरित कर स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है.
वहीं, 2022 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या शक्ति कैमूर की डीडीसी थीं, उनको उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग का आयुक्त बनाया गया है. वह इससे पहले Patna में भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं.
यह फेरबदल ऐसे समय में हुआ है जब राज्य Government हाल के दिनों में लगातार प्रशासनिक बदलाव कर रही है. इसे वरिष्ठ प्रशासनिक ढांचे में जारी पुनर्गठन का हिस्सा माना जा रहा है.
इससे पहले 26 अगस्त को बिहार Government ने बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के नौ अधिकारियों का तबादला किया था.
अधिसूचना के अनुसार, गोपालगंज के वरीय उप समाहर्ता अजय कुमार को भूमि सुधार उप समाहर्ता, दरभंगा बनाया गया. सीतामढ़ी के जिला पंचायती राज पदाधिकारी विशाल को हाजीपुर का अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) नियुक्त किया गया. जहानाबाद के जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुजीत कुमार को अरेराज का एसडीओ बनाया गया. रोहतास के वरीय उप समाहर्ता ओम प्रकाश लाल को जगदीशपुर का एसडीओ नियुक्त किया गया. बिक्रमगंज के भूमि सुधार उप समाहर्ता संतोष कुमार को मधुबनी सदर का एसडीओ बनाया गया.
बिहार Government के इस ताजा प्रशासनिक फेरबदल को शासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
–
एएमटी/डीएससी