
Patna, 24 अगस्त . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Monday को भोजपुरी मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं का बिहार में स्वागत करते हुए कहा कि राज्य Government फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएगी. Chief Minister ने भोजपुरी फिल्म जगत के कलाकारों से बिहार में फिल्म सिटी के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने का आग्रह किया और कहा कि राज्य में फिल्म सिटी का निर्माण कराया जाएगा.
Chief Minister Patna के ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बिहार बदल चुका है और फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए राज्य के दरवाजे खुले हैं. बिहार की समृद्ध सभ्यता, संस्कृति और विरासत को सकारात्मक रूप से देश-दुनिया के सामने रखने की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि Government ने बिहार में 54 फिल्मों की शूटिंग के लिए सहमति दी है. Actor सुनील शेट्टी ने भी अक्टूबर से बिहार में फिल्म की शूटिंग करने की इच्छा जताई है. भोजपुरी के अलावा अंगिका, मगही, बज्जिका और मैथिली भाषाओं में फिल्म निर्माण को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. Government इस दिशा में पूरा सहयोग करेगी.
Chief Minister ने बिहार के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालयों से पूरी दुनिया में ज्ञान की रोशनी पहुंची. पाटलिपुत्र India की सत्ता और संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है. उन्होंने कहा कि फिल्मों और मनोरंजन के माध्यम से बिहार की सकारात्मक छवि को दुनिया तक पहुंचाने की जरूरत है.
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में ईको टूरिज्म और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम हो रहा है. प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक स्थल और सांस्कृतिक विरासत बिहार की बड़ी ताकत हैं. अब कंप्यूटर से क्रिएटर और ऑडियंस से इन्वेस्टर की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि बिहार की सभ्यता और संस्कृति को वैश्विक फलक पर स्थापित करना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए. Prime Minister Narendra Modi के विकसित India के संकल्प और पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को पूरा करने के लिए सभी को मिलकर काम करना है.
Chief Minister ने कहा कि बिहार में सड़क, मेट्रो और रैपिड रेल जैसी आधुनिक परिवहन सुविधाओं के विकास पर काम हो रहा है. बेहतर सड़क संपर्क से Patna से गया, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों की यात्रा पहले की तुलना में सुगम हुई है. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग उगते सूर्य के साथ-साथ डूबते सूर्य की भी पूजा करते हैं, जिसका सुंदर उदाहरण छठ पर्व है. यही विशिष्ट संस्कृति और जीवन-दृष्टि बिहार की पहचान है.
सीएम ने कलाकारों से आग्रह किया कि वे बिहार की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करें, संस्कृति को आगे बढ़ाएं और बिहार के ब्रांड एंबेसडर बनें.
कार्यक्रम में विधायक आलोक कुमार सिंह, Actor एवं विधान पार्षद पवन सिंह, विधायक महेश पासवान, विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह, पूर्व सांसद एवं Actor दिनेश लाल यादव, जियो स्टार की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीता लक्ष्मी वी. अय्यर, Actress आम्रपाली, काजल राघवानी, पाखी हेगड़े और पत्रकार शुभांकर मिश्रा समेत भोजपुरी मनोरंजन जगत से जुड़े कई कलाकार एवं सितारे मौजूद रहे.
–
एमएनपी/एएसएच