
अमृतसर, 7 अक्टूबर . पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने आम आदमी पार्टी (आप) की Government पर भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिस Government को जनता ने भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए चुना था, उसी Government में पैसे लिए बगैर कोई काम नहीं होता है.
अमृतसर में से बातचीत में कांग्रेस नेता ने ईडी-सीबीआई की रेड पर कहा कि पंजाब में पहली बार सीबीआई और ईडी की रेड नहीं हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की Government बनी है, तब से केंद्रीय एजेंसियों की गतिविधियां बढ़ी हैं.
उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के कुछ फैसले सामने आ रहे हैं, जो सवाल खड़े कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी की Government भ्रष्टाचार खत्म करने के वादे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन आज पंजाब भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है. चारों तरफ से भ्रष्टाचार की शिकायतें सुनाई दे रही हैं. आम जनता भी यह बात कह रही है कि Governmentी दफ्तरों में काम कराने के लिए पैसे देने पड़ते हैं. पंजाब में भ्रष्टाचार को लेकर लगातार चर्चा हो रही है.
उन्होंने अपने क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि बाहर निकलने पर लोगों से बातचीत होती है तो वे भी भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत करते हैं. पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान Government के कई वादे और दावे खोखले साबित हुए हैं. उसे पूरा नहीं किया गया है.
पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं और Government को इस पर गंभीरता से चिंता करनी चाहिए. आम जनता सुरक्षित नहीं है. Government की प्राथमिकता जनता को सुरक्षा देना होती है, लेकिन अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. Police को भी निशाना बनाया जा रहा है. बॉर्डर स्टेट होने के कारण पंजाब के लिए हालात और भी गंभीर हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि Government कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने में नाकाम साबित हुई है. उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घरों में परिवार के साथ सुरक्षित रहें. शाम ढलते ही घरों में रहें और बाहर जाने की जरूरत न हो तो बाहर न निकलें.
–
डीकेएम/एबीएम