बिहार में गुनहगार बच नहीं सकता, विपक्ष को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए: राजीव रंजन

Patna, 22 सितंबर . जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने जमुई घटना और बिहार के नेताओं की टिप्पणियों, शिवपाल यादव की आजम खान से संबंधित टिप्पणियों, भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते जैसे विषयों पर अपनी बात रखी.

जमुई घटना पर राजीव रंजन ने से बातचीत में कहा, “बिहार में गुनाह करने वाला कभी बच नहीं सकता. जमुई Police ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीड़िता के परिजनों से शिकायत ली. इसके बाद First Information Report दर्ज की और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई. इस मामले में जो भी शामिल हैं, उनकी जल्द गिरफ्तारी होगी. इस मामले में बिहार Government पर सवाल उठाने वाले विपक्ष के नेताओं को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए कि उनके कार्यकाल में कैसे खुलेआम गुंडागर्दी होती थी. शब्दों की राजनीति से तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी को कोई फायदा नहीं होगा. आरजी कर ममता बनर्जी के कार्यकाल की घटना है.”

शिवपाल यादव ने कहा है कि आजम खान को फंसाने वालों को पाप लगेगा. इस बयान पर राजीव रंजन ने कहा, “Samajwadi Party के नेताओं के दामन पर गुनाह के बहुत छींटे हैं. आजम खान ने अपने कार्यकाल में संसाधनों का जमकर दुरुपयोग किया. ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को अगर पाप लगने जैसी बात शिवपाल यादव कह रहे हैं तो 2027 में सपा के उम्मीदवारों की जमानत भी नहीं बचेगी.”

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा, “वंदे मातरम से करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं. कांग्रेस खुद को स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ी हुई पार्टी बताती है. इसके बावजूद कांग्रेस को वंदे मातरम के गायन से तकलीफ हो रही है.”

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर राजीव रंजन ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के कार्यकाल में लगभग 36 व्यापार समझौते (एफटीए) दुनिया के अलग-अलग देशों के साथ हुए हैं. न्यूजीलैंड के साथ हुए समझौते के तहत भारतीय उत्पादों सौ फीसदी टैक्स फ्री निर्यात की अनुमति देता है. इससे उत्पादकता बढ़ने और रोजगार के नए अवसर मिलने, India के विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि होगी.”

ओपी/एएस

Leave a Comment