
Patna, 13 सितंबर . बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव द्वारा बिहार को आपदा प्रभावित राज्य घोषित करने, बाढ़ को लेकर पीएम को पत्र लिखने और बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुरम करने की मांग पर खुलकर बात की.
बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने के प्रस्ताव पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, “वहां के स्थानीय लोग शायद नाम बदलना चाहते हों. इस देश में नीतीश कुमार जैसा कोई नेता न तो पहले हुआ है और न ही भविष्य में कोई दूसरा होगा. इसमें कोई शक नहीं है. अब, लोगों के बीच नीतीश का नाम कैसे जिंदा रखा जाए, यह उनके समर्थक या उनकी नीतियों को मानने वाले लोग ही तय करेंगे.”
उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या सच में बख्तियारपुर का नाम बदला जाएगा.
वहीं, बाढ़ की स्थिति पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने निशाना साधा. उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव बाढ़ को लेकर बेवजह चिंता कर रहे हैं. वे Prime Minister को बिना वजह पत्र लिख रहे हैं और बाढ़ की स्थिति पर चिंता जता रहे हैं, जबकि Government पूरी तरह से स्थिति से निपटने में जुटी हुई है. Chief Minister खुद और हमारे जल संसाधन मंत्री Prime Minister के संपर्क में हैं.”
अशोक चौधरी ने आगे कहा, “जरा सोचिए कि पहले बाढ़ के हालात कैसे होते थे और अभी क्या स्थिति है. पहले लोग महीनों तक बाढ़ में फंसे रहते थे, लेकिन आज Government पूरी तरह मुस्तैद है और सक्रिय रूप से काम कर रही है. तेजस्वी यादव सिर्फ पत्र लिखकर सुर्खियां बटोरना चाहते हैं.”
उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह अनर्गल बयानबाजी कर रहा है. Government बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है.
–
एससीएच/डीकेपी