बिहार बाढ़: सरकार ने कहा-राहत कार्य तेजी से जारी, राजद ने नाकाम बताया

Patna, 11 सितंबर . बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. Government जहां राहत और बचाव कार्य तेजी से चलने का दावा कर रही है, वहीं विपक्ष ने Government पर नाकामी का आरोप लगाया है.

बिहार Government के मंत्री श्रवण कुमार ने बाढ़ की स्थिति पर से बात करते हुए कहा कि हमें हर जगह से अच्छी खबरें मिल रही हैं कि लोगों को बचाया जा रहा है, उनके लिए कम्युनिटी किचन चलाए जा रहे हैं और सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. सभी के लिए राहत और बचाव का काम बहुत तेजी से चल रहा है. ऐसी कोई खबर नहीं है जैसी वे पेश करने और लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.

वहीं, राज्य में बाढ़ की स्थिति पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बाढ़ राहत का काम अच्छा चल रहा है, लेकिन निश्चित रूप से हमें राहत के कामों में तेजी लाने और उन्हें और तेजी से आगे बढ़ाने की जरूरत है.

दूसरी तरफ, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भाई वीरेंद्र ने Government पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि Government बाढ़ की स्थिति को संभालने में नाकाम रही है. नावें उपलब्ध नहीं हैं, लोगों को सूखा राशन नहीं मिल रहा है और जरूरी चारा भी मुहैया नहीं कराया गया है. बाढ़ पहले भी आती थी लेकिन बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए पहले जो इंतजाम किए जाते थे, वे इस बार नहीं किए गए हैं.

राजद विधायक ने Government से मांग की कि प्रभावित परिवारों को Government द्वारा तत्काल रूप से सहायता प्रदान की जाए. जो लोग डूब गए उनके परिवारों को आर्थिक मदद दी जाए. साथ ही जो पशु बह गए उसके लिए भी सहायता राशि दी जाए.

गौरतलब है कि बिहार के कई जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं, जहां नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है. हजारों लोग प्रभावित हुए हैं और कई गांवों का संपर्क टूट गया है.

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment