बिहार : बाढ़ प्रभावित वैशाली-सारण के दौरे पर सीएम सम्राट चौधरी, राहत शिविर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हाजीपुर, 7 सितंबर . बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच Chief Minister सम्राट चौधरी Monday को वैशाली और सारण जिले के दौरे पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने हाजीपुर में राहत शिविर का निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Chief Minister ने पहले हाजीपुर पहुंचे और वे गंगा ब्रिज थाना के निकट पुराने टोल प्लाजा के पास संचालित राहत शिविर का जायजा लिया. उन्होंने सोनपुर सामुदायिक किचेन की स्थिति को भी देखा. उन्होंने शिविर में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सामुदायिक रसोई का भी जायजा लिया और वहां तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की पड़ताल की.

सीएम सम्राट चौधरी ने राहत शिविर में मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. उन्होंने यह भी देखा कि प्रभावित परिवारों को भोजन, रहने और अन्य जरूरी सुविधाएं समय पर मिल रही हैं या नहीं. इसके बाद Chief Minister ने शिविर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की.

Chief Minister ने अधिकारियों से बच्चों और महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली. इस दौरान Chief Minister ने बाढ़ पीड़ितों के बीच भोजन भी परोसा और सामुदायिक रसोई में तैयार भोजन का स्वाद चखा. उन्होंने राहत व्यवस्था में किसी तरह की कमी नहीं रहने देने के निर्देश दिए.

निरीक्षण के बाद Chief Minister सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लगातार पानी घट रहा है. उन्होंने बताया कि गंगा का जलस्तर करीब 17-18 सेंटीमीटर नीचे गया है और प्रशासन के सभी पदाधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. Chief Minister ने उम्मीद जताई कि अगले दो-तीन दिनों में स्थिति में और सुधार होगा तथा लोगों को राहत मिलेगी.

बाढ़ से लोगों को हो रही परेशानी के सवाल पर सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि यह स्वाभाविक है, क्योंकि यह एक आपदा की स्थिति है. Government लगातार प्रयास कर रही है कि प्रभावित लोगों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए. Chief Minister का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब राज्य के कई हिस्सों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है.

एमएनपी/एसके

Leave a Comment