
Patna, 24 सितंबर . बिहार में जमुई और समस्तीपुर में कथित तौर पर नाबालिग लड़कियों से बदसलूकी के मामले को लेकर मचे बवाल के बीच अब बांका जिले से छेड़खानी का एक वीडियो social media पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ युवक एक लड़की के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं. Police ने वायरल वीडियो को पुराना बताते हुए जांच शुरू कर दी है.
Police के अनुसार, social media पर वायरल हो रहा वीडियो बांका के बौंसी स्थित प्रसिद्ध मंदार पर्वत का है. हालांकि, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वीडियो हाल का नहीं, बल्कि काफी पुराना है. यह वीडियो social media के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित हो रहा है. इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.
वायरल वीडियो में कुछ युवक एक लड़की के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और छेड़खानी करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद Police ने इसकी सत्यता और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की. Police के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रहे युवक और लड़की की पहचान अभी नहीं हो सकी है. मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर Police उनकी पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाने में लगी है. मंदार पर्वत बांका जिले के बौंसी में स्थित बिहार के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में शामिल है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंदार पर्वत का संबंध समुद्र मंथन से है. मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान इसी पर्वत का इस्तेमाल मथनी के रूप में किया गया था. मंदार पर्वत हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म से जुड़े लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है. पर्वत के शिखर पर जैन मंदिर स्थित है, जबकि आसपास हिंदू देवी-देवताओं से जुड़े मंदिर और गुफाएं भी हैं. यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं.
Police का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
–
एमएनपी/डीकेपी