
कटिहार, 12 सितंबर . बिहार में कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के गौशाला इलाके में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया.
मिली जानकारी के अनुसार घटना Friday देर रात मूसलाधार बारिश के दौरान की बताई जा रही है. बारिश और रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. सुबह पड़ोसियों की नजर घर के टूटे हुए मुख्य ताले पर पड़ी, जिसके बाद चोरी की घटना का पता चला.
जानकारी के अनुसार, गौशाला निवासी मुंद्रिका सिंह पिछले करीब एक महीने से स्वास्थ्य संबंधी इलाज के सिलसिले में Bengaluru में अपने बेटे के पास गए हुए हैं. उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था और मकान पूरी तरह बंद था. इसी का फायदा उठाकर चोर देर रात घर में दाखिल हुए. चोरों ने सबसे पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और इसके बाद घर के अंदर प्रवेश किया.
घर में घुसने के बाद चोरों ने कमरों की तलाशी ली. इस दौरान उन्होंने दो अलमारियों के लॉक और शटर तोड़ दिए. अलमारियों में रखे कीमती जेवरात, नकदी और अन्य सामान चोर अपने साथ लेकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये में है. हालांकि, चोरी हुए सामान की वास्तविक कीमत और सामान की पूरी सूची मकान मालिक के वापस आने और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
सुबह जब स्थानीय लोगों ने मकान का मुख्य ताला टूटा हुआ देखा तो उन्हें संदेह हुआ. पड़ोसियों ने इसकी जानकारी मकान मालिक के परिजनों और Police को दी. सूचना मिलने के बाद स्थानीय Police मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.
Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के इलाकों में लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके. Police इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और वे किस रास्ते से मकान तक पहुंचे तथा चोरी के बाद किस दिशा में फरार हुए.
स्थानीय लोगों ने Police से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. Police अधिकारियों का कहना है कि चोरों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया जा रहा है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
–
एसएके/एएस