अभिनेत्री अमीषा पटेल की मां के घर से गहने चोरी, पुलिस ने घरेलू सहायिका को किया गिरफ्तार

Mumbai , 12 सितंबर . Mumbai Police ने Actress अमीषा पटेल के माता-पिता के चर्चगेट स्थित फ्लैट से 5 लाख रुपए के सोने और हीरे के गहने चुराने के आरोप में पालघर की 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है. वह कथित तौर पर करीब डेढ़ साल से अमीषा पटेल की मां आशा पटेल के घर में घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी.

आरोपी महिला की पहचान पालघर निवासी सीमा घाटे के रूप में हुई है. Police ने बताया कि सीमा घाटे Actress अमीषा पटेल के माता-पिता के घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी. उनकी की मां की ओर से दर्ज शिकायत के बाद Police ने जांच की और घाटे को हिरासत में ले लिया.

Police के मुताबिक, कंगन कथित तौर पर जनवरी 2026 में घर से चोरी हुआ था. आशा पटेल को कथित तौर पर सीमा घाटे पर शक था और पिछले पांच-छह महीनों से वह उससे चोरी कबूल करने और गहने लौटाने के लिए कह रही थीं. हालांकि, आरोपी महिला ने कथित तौर पर कंगन वापस नहीं किया. इसके बाद आशा पटेल ने मरीन ड्राइव Police से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत के आधार पर मरीन ड्राइव Police ने बीएनएस की धारा 306 के तहत मामला दर्ज की. Police ने बताया कि मामला शुरू में एक अज्ञात महिला के खिलाफ दर्ज किया गया था. वरिष्ठ Police निरीक्षक के मार्गदर्शन में क्राइम डिटेक्शन टीम ने जांच की और घाटे को विरार में ट्रेस किया.

आरोपी को बाद में हिरासत में लिया गया और अदालत में पेश किया गया. उसे 15 सितंबर तक Police हिरासत में भेज दिया गया है. Police चोरी हुए गहने की बरामदगी की जांच कर रही है और यह भी देख रही है कि क्या आरोपी महिला का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड है.

डीसीएच/

Leave a Comment