बिहार : पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क से संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार, मोबाइल से देशविरोधी सामग्री बरामद

मोतिहारी, 27 सितंबर . बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में ढाका थाना Police ने Pakistan स्थित आपराधिक और आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है.

Police के अनुसार, गिरफ्तार युवक social media के माध्यम से Pakistan के गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े अली गुज्जर के संपर्क में था. उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसमें आतंकी गतिविधियों से संबंधित वीडियो, फोटो और देशविरोधी सामग्री मिलने का दावा किया गया है.

Police अधीक्षक कार्यालय, पूर्वी चंपारण की ओर से Sunday को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 26 सितंबर की रात ढाका थाना Police को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति Pakistan स्थित आपराधिक और आतंकी नेटवर्क से जुड़े लोगों के संपर्क में है. सूचना के सत्यापन और आगे की कार्रवाई के लिए वरीय Police पदाधिकारी के नेतृत्व में Police टीम गठित की गई.

Police टीम ने बिसरहिया गांव के पास छापेमारी की. Police के मुताबिक, टीम को देखते ही एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा. Police बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. उसकी पहचान मो. सेयाज आलम, निवासी बिसरहिया, थाना ढाका, पूर्वी चंपारण के रूप में हुई.

गिरफ्तारी के बाद Police ने उसकी विधिवत तलाशी ली, जिसमें एक रेडमी एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ.

Police के अनुसार, मोबाइल की जांच के दौरान आतंकी गतिविधियों से संबंधित वीडियो और फोटो के अलावा देशविरोधी सामग्री और रील्स मिलीं. Police ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार युवक के social media के जरिए Pakistan के गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े अली गुज्जर के संपर्क में होने की जानकारी सामने आई है.

हालांकि, Police की जांच अभी जारी है और डिजिटल साक्ष्यों की विस्तृत जांच के बाद नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना है.

Police ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. छापेमारी दल में सिकरहना के अनुमंडल Police पदाधिकारी अभिषेक कुमार, ढाका थानाध्यक्ष Police निरीक्षक राजरूप राय और अपर थानाध्यक्ष मो. खलील अपर शामिल थे. Police ने बरामद मोबाइल फोन को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है.

–

एमएनपी/एमएस

Leave a Comment