
शिवहर, 20 सितंबर . बिहार में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवहर जिले की Police को बड़ी सफलता हाथ लगी है. नगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में एसआईटी की छापेमारी में Police ने 10.641 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. इस कार्रवाई के दौरान एक बालक को पकड़ा गया.
मामले में शिवहर थाना कांड संख्या 412/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. Police अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी सह एसडीपीओ प्रभारी इशानी सिन्हा ने बताया कि Police अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जाफरपुर निवासी प्रमोद गिरी के पुत्र शिवम कुमार द्वारा अवैध रूप से गांजा का क्रय-विक्रय किया जा रहा है.
सूचना को गंभीरता से लेते हुए Police अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया. इस टीम में जिला इकाई की टीम के साथ शिवहर थानाध्यक्ष को शामिल किया गया था.
इशानी सिन्हा ने बताया कि टीम ने पहले तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर प्राप्त सूचना का सत्यापन किया. सत्यापन के बाद जब सूचना सही पाई गई तो टीम ने जाफरपुर स्थित प्रमोद गिरी के घर पर छापेमारी की.
तलाशी अभियान के दौरान घर से करीब 10.641 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है. मौके से एक बालक को पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है.
Police का कहना है कि बरामद गांजा के अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है. इस धंधे के सप्लाई चेन और इसके तार कहां-कहां जुड़े हैं, इस पर भी Police काम कर रही है.
Police अधिकारियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के साथ-साथ मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए Police लगातार अभियान चला रही है. शिवहर Police की यह कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा है. Police अधीक्षक ने अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
–
एसएके/एएस